Disclaimer

"निम्नलिखित लेख विभिन्न विषयों पर सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रस्तुत की गई जानकारी किसी विशिष्ट क्षेत्र में पेशेवर सलाह के रूप में नहीं है। यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है।"

Book consultation

"इस लेख को किसी भी उत्पाद, सेवा या जानकारी के समर्थन, सिफारिश या गारंटी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। पाठक इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों और कार्यों के लिए पूरी तरह स्वयं जिम्मेदार हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी या सुझाव को लागू या कार्यान्वित करते समय व्यक्तिगत निर्णय, आलोचनात्मक सोच और व्यक्तिगत जिम्मेदारी का प्रयोग करना आवश्यक है।"

Read more
Disclaimer

"निम्नलिखित लेख विभिन्न विषयों पर सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रस्तुत की गई जानकारी किसी विशिष्ट क्षेत्र में पेशेवर सलाह के रूप में नहीं है। यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है।"

Book consultation

"इस लेख को किसी भी उत्पाद, सेवा या जानकारी के समर्थन, सिफारिश या गारंटी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। पाठक इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों और कार्यों के लिए पूरी तरह स्वयं जिम्मेदार हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी या सुझाव को लागू या कार्यान्वित करते समय व्यक्तिगत निर्णय, आलोचनात्मक सोच और व्यक्तिगत जिम्मेदारी का प्रयोग करना आवश्यक है।"

क्या आपको भी अपने लिंग का आकार पहले से छोटा लगने लगा है? उम्र बढ़ने के साथ कई पुरुषों को लगता है कि उनका लिंग सिकुड़ रहा है। क्या ये सिर्फ वहम है या वाकई कोई कारण है? उम्र बढ़ने, वजन बढ़ने, हार्मोन में बदलाव, स्मोकिंग या कुछ बीमारियों के कारण वाकई लिंग का साइज थोड़ा कम हो सकता है।

इस लेख में आप जानेंगे कि लिंग के सिकुड़ने की असली वजहें क्या हैं, ये कब सामान्य है और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। साथ ही जानिए वो तरीके जिनसे आप दोबारा अपना साइज और आत्मविश्वास पा सकते हैं।

लिंग के सिकुड़ने का मतलब क्या है?

लिंग के सिकुड़ने का मतलब है, पहले की तुलना में लिंग का आकार (लम्बाई या मोटाई) थोड़ा कम हो जाना। ये बदलाव अक्सर उम्र के साथ होता है और कई पुरुष इसको महसूस करते हैं। 

आमतौर पर यह सिकुड़न 2 तरह की होती है–

  • अस्थाई (Temporary): जैसे ठंड लगने के समय। यह बहुत ही सामान्य होता है, और थोड़ी देर में अपने आप ठीक हो जाता है।
  • स्थायी (Permanent): अगर लिंग का आकार लंबे समय तक कम रहता है, तो इसके पीछे कोई शारीरिक कारण हो सकता है, जैसे हार्मोन की कमी, मोटापा, या प्रोस्टेट की सर्जरी।

लिंग का थोड़ा बहुत सिकुड़ना सामान्य होता है। इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं होता कि इससे आपकी मर्दानगी या सेक्स पर कोई असर पड़ने वाला है। 

2 मिनट में अपने यौन स्वास्थ्य की स्वयं जांच करें
निःशुल्क रिपोर्ट प्राप्त करें
स्वयं जांच करें
87%
लोग अपनी समस्या के लिए विशेषज्ञ की सहायता प्राप्त कर पाये

क्या मेरा लिंग औसत साइज का है….?

यह सवाल निश्चित रूप से ही कभी न कभी हर पुरुष के मन में आया होगा। हर किसी का शरीर अलग अलग होता है, जिससे लिंग के औसत साइज का सिर्फ एक अंदाजा ही मिल पाता है। असल में रिसर्च में लोगों के सही माप न बता पाने या लोगों की कमी होने की वजह से भी गड़बड़ी हो सकती है, फिर भी कुछ रिसर्च ये कहती हैं [1]:

  • ढीला लेकिन खिंचा हुआ लिंग: औसतन 5.1 इंच
  • तनाव की हालत में: औसतन 5.3 इंच

अगर आपका साइज इससे कम या ज्यादा हो तो डरने की कोई बात नहीं है। यह बहुत ही सामान्य बात हैं। लेकिन अगर आप ये नोट कर रहे हैं कि आपके लिंग का साइज धीरे धीरे कम हो रहा है, तो हो सकता है कि इसके पीछे कोई वजह हो, जिसको अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

लिंग के सिकुड़ने की वजहें

कुछ वजहें जो लिंग के सिकुड़ने का कारण बनती हैं:

  • उम्र का असर: 
  • बढ़ती उम्र के साथ साथ, शरीर में खून का बहाव उतने अच्छे से नहीं होता, खासकर तब जब आर्टरीज (खून की धमनियां) में फैट जमा होने लगे  (atherosclerosis)। जब लिंग में खून अच्छे से नहीं पहुंचता है, तो लिंग के टिशू धीरे धीरे कमज़ोर होने लगते हैं।
  • इसके अलावा, नियमित नींद में होने वाले इरेक्शन (मॉर्निंग इरेक्शन) भी लिंग को स्वस्थ बनाए रखते हैं। जब इरेक्शन कम होने लगते हैं, तो टिशू के लचक खोने की वजह से लिंग छोटा होने लगता है।
  • स्मोकिंग: 
  • सिगरेट में मौजूद निकोटिन और अन्य केमिकल्स खून की नलिकाओं को सिकोड़ देते हैं, जिससे लिंग में खून का बहाव कम हो जाता है और इरेक्शन उतनी संख्या में नहीं आ पाते। हालाँकि, इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।
  • अगर आप स्मोकिंग छोड़ते हैं, तो समय के साथ आपके खून के बहाव में सुधार आने लगता है, और आपकी सेक्स लाइफ पर भी अच्छा असर पड़ता है।
  • बीमारियाँ:
  • हाई बीपी: लिंग में खून का बहाव कम करता है।
  • शुगर (डायबिटीज): यह नसों और खून की नलिकाओं दोनों को प्रभावित करती है, जिससे लिंग का साइज कम होने लगता है।
  • प्रोस्टेट सर्जरी:
  • प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के बाद ही कई पुरुषों को अपना लिंग छोटा लगने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस सर्जरी के बाद इरेक्शन आने में परेशानी होती है, जिससे लिंग के टिशू पर असर पड़ने लगता है।
  • रिसर्च के मुताबिक, ऐसे करीब 70% पुरुषों को करीब 1 सेमी. तक की कमी महसूस होती है [2]
  • हालांकि, हाल की रिसर्च बताती है कि प्रोस्टेट सर्जरी के बाद लिंग का सिकुड़ना स्थायी नहीं होता। जैसे-जैसे रिकवरी आगे बढ़ती है, सिकुड़न भी कम होती जाती है।
  • एक स्टडी में पाया गया कि करीब 60% पुरुषों का लिंग 12 महीने के अंदर अपनी पुरानी लंबाई वापस पा लेता है [3]
  • इसके अलावा, अगर सर्जरी के बाद नियमित रूप से PDE5 इनहिबिटर दवाएं (जैसे Viagra या Cialis) ली जाएं, तो लिंग की लंबाई वापस पाने की संभावना और भी बढ़ जाती है [3]
  • मोटापा:
  • अगर आपके निचले हिस्से में वज़न ज्यादा है तो भी आपका लिंग छोटा लग सकता है, जबकि उसकी लंबाई उतनी ही रहती है। 
  • असल में होता यह है कि पेट के पास जमा हुई मोटी चर्बी की परत, लिंग के ऊपरी हिस्से को घेरने लगती है। तो जब आप ऊपर से नीचे देखते हैं, तो लिंग का कुछ हिस्सा उस चर्बी के नीचे छिप जाता है, जिससे वो पहले से छोटा लगता है।
  • कुछ मामलों में तो “बरीड पीनिस” नाम की स्थिति हो जाती है, जहाँ लिंग पूरी तरह चर्बी से छिप जाता है [4], जिससे पेशाब करने और सेक्स दोनों में दिक्कत आ सकती है।
  • पेरोनी की बीमारी (Peyronie’s disease)
  • इसमें लिंग के अंदर घाव जैसा कठोर हिस्सा (फाइब्रोसिस) बन जाता है, जिससे लिंग अंदर की ओर मुड़ने लगता है [5]
  • इसमें हल्का झुकाव सामान्य होता है, लेकिन अगर झुकाव ज्यादा हो जाए तो लिंग छोटा लगने लगता है, और सेक्स करने में परेशानी होने लगती है।

आपके यौन स्वास्थ्य के बारे में हर शरीर अलग होता है। जो एक व्यक्ति के लिए सामान्य हो सकता है, वह दूसरे के लिए नहीं हो सकता। अगर आपको लगता है कि कुछ बदल गया है, तो इसे अपने डॉक्टर से डिस्कस करना बेहतर है।

क्या लिंग का साइज वापस पाया जा सकता है?

जी हाँ, ज्यादातर मामलों में लिंग का साइज वापस पाया जा सकता है, जैसे:

  • जीवनशैली में बदलाव: वजन कम करना, हेल्दी डाइट लेना और नियमित एक्सरसाइज़ करना पेट और जांघों की चर्बी घटाता है, जिससे लिंग पहले जैसा नज़र आने लगता है।
  • प्रोस्टेट सर्जरी के बाद रिकवरी: यदि लिंग प्रोस्टेट सर्जरी के बाद छोटा महसूस हो रहा है, तो यह कुछ महीनों में धीरे-धीरे ठीक हो सकता है [6]
  • वैक्यूम डिवाइस / पेनिस पंप: ये डिवाइस लिंग में खून के बहाव को बढ़ाकर अस्थायी रूप से लिंग की लंबाई और तनाव लाने में मदद कर सकते हैं।
  • इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ईडी) का इलाज: दवाएं जैसे वायग्रा (Viagra) या Cialis, शॉकवेव थेरेपी, और पेनाइल रिहैबिलिटेशन लिंग की काम करने की क्षमता सुधार सकते हैं।
  • पेनाइल ट्रैक्शन थेरेपी: यह थेरेपी अगर सही तरीके से की जाए तो धीरे-धीरे लिंग की लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकती है।
  • Penuma इम्प्लांट (सर्जरी): यदि आप हमेशा के लिए लिंग की लंबाई और मोटाई बढ़ाना चाहते हैं, तो FDA-स्वीकृत Penuma इम्प्लांट एक विकल्प हो सकता है।

लिंग का साइज़ जितना शारीरिक विषय है, उतना ही मानसिक भी। ज़रूरी नहीं कि हल्का बदलाव आपकी सेक्स लाइफ पर असर डाले। लेकिन अगर आपको लगता है कि फर्क पड़ रहा है, तो बेझिझक डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisements
Ask allo sexpert ai
कोई सवाल?

Allo सेक्सपर्टएआई से पूछें

24x7 सेक्सुअल स्वास्थ्य संबंधित प्रश्नों के लिए एक AI समर्थित चैटबॉट।