क्या महिलाओं के लिए टाडालाफिल टैबलेट्स सही हैं?
Written by Dr. Srishti Rastogi
Dr. Srishti Rastogi is a medical writer and healthcare professional dedicated to high-quality patient education and public health awareness. Leveraging her clinical background, she produces deeply researched, evidence-based content for digital health platforms and medical publications. Dr. Srishti’s unique dual perspective as a clinician and communicator allows her to craft content that builds trust and credibility with readers navigating sensitive health topics.
•
September 6, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
संक्षेप
टाडालाफिल (Cialis) मुख्यतः पुरुषों के लिए इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) की दवा है, लेकिन महिलाओं में इसका उपयोग अभी भी ऑफ-लेबल है। शुरुआती शोध बताते हैं कि यह महिलाओं के जननांग क्षेत्र में खून का बहाव बढ़ाकर उत्तेजना, संवेदनशीलता और लुब्रिकेशन में मदद कर सकती है। हालांकि, यह दवा महिलाओं के लिए FDA से मंज़ूर नहीं है और इसके साइड इफेक्ट्स भी सामने आ सकते हैं। इसलिए महिलाओं के लिए इसका सेवन बिना विशेषज्ञ की सलाह खतरनाक हो सकता है। महिलाओं में यौन स्वास्थ्य का इलाज केवल दवा से नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल पहलुओं को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए।
जब भी बात यौन स्वास्थ्य (Sexual Health) की आती है, तब अक्सर पुरुषों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि महिलाएं भी उत्तेजना की कमी, सेक्स के दौरान दर्द, और ऑर्गैज़्म तक न पहुंच पाने जैसी चुनौतियों से जूझती हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि अगर PDE5 inhibitors पुरुषों में खून का बहाव बढ़ाकर उनकी यौन क्षमता को सुधार सकते हैं, तो क्या वे महिलाओं में भी वही असर दिखाते हैं? शोधों में खासतौर पर टाडालाफिल (Cialis) जैसी दवाओं को महिलाओं पर आजमाया गया है। शुरुआती नतीजे बताते हैं कि ये दवाएं महिलाओं के जननांगों में खून का बहाव बढ़ाकर उत्तेजना, संवेदनशीलता और संतुष्टि में सुधार ला सकती हैं। लेकिन असली सवाल यही है
- क्या ये दवाएं महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं?
- क्या इनसे सचमुच यौन जीवन बेहतर होता है या फिर ये सिर्फ़ दावों तक ही सीमित हैं
- और सबसे ज़रूरी: महिलाओं को इन्हें लेना चाहिए या नहीं?
इस आर्टिकल में हमें इन्हीं सवालों के जवाब मिलेंगे जिससे हम इसे अच्छे तरीके से समझ पाएंगे।
टाडालाफिल (Tadalafil) क्या है?
टाडालाफिल एक PDE5 inhibitor दवा है। PDE5 (फॉस्फोडायस्टरेज़ टाइप-5) एक एंज़ाइम है, जो रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ने में मदद करता है। जब PDE5 ज्यादा एक्टिव होता है, तो लिंग या जननांग क्षेत्र में कायदे से खून का बहाव नहीं हो पाता। टाडालाफिल इसी एंज़ाइम को ब्लॉक करता है, जिससे खून की वाहिकाएं रिलैक्स होती हैं और वहां ज्यादा खून पहुंच पाता है। पुरुषों में यह प्रक्रिया इरेक्शन बनाए रखने में मदद करती है और महिलाओं में यह प्रक्रिया क्लिटोरिस और योनि क्षेत्र में खून का बहाव बढ़ा सकती है, जिससे संवेदनशीलता और उत्तेजना बढ़ सकती है।
महिलाओं में टाडालाफिल का उपयोग
1. आधिकारिक (स्वीकृत) उपयोग
- महिलाओं में यह दवा PAH (Pulmonary Arterial Hypertension) यानी फेफड़ों की खून की वाहिकाओं का बीपी कम करने के लिए FDA से मंजूर है।
- यह दिल के दाहिने हिस्से पर दबाव कम करके सांस लेने और व्यायाम क्षमता को बेहतर बनाती है।
2. ऑफ-लेबल उपयोग (जहां डॉक्टर कभी-कभी सलाह देते हैं)
महिलाओं में यौन समस्याओं के लिए टाडालाफिल आधिकारिक रूप से स्वीकृत नहीं है। लेकिन कुछ अध्ययनों में इसके ऑफ-लेबल उपयोग से फायदे देखे गए हैं, जैसे:
- जननांग उत्तेजना विकार (Genital Arousal Disorder): 2012 के अध्ययन में टाइप-1 डायबिटीज से ग्रस्त महिलाओं में 5mg डोज से उत्तेजना और ऑर्गैज़्म में सुधार पाया गया [1]।
- एंटीडिप्रेसेंट दवाओं के साइड इफेक्ट्स: कुछ महिलाएं जिनमें दवाओं की वजह से यौन इच्छा और उत्तेजना कम हो जाती है, उनमें टाडालाफिल से सुधार देखा गया [2]।
- ओवरएक्टिव ब्लैडर: 2017 के शोध में पाया गया कि कम डोज लेने से महिलाओं में बार-बार पेशाब आने की समस्या (ओवरएक्टिव ब्लैडर) में राहत मिली [3]।
महिला यौन विकार (FSD) क्या है?
FSD यानी Female Sexual Dysfunction कई तरह की समस्याओं का समूह है। इसमें शामिल हैं:
- यौन इच्छा (लिबिडो) कम होना
- उत्तेजना या लुब्रिकेशन की कमी
- ऑर्गैज़्म तक न पहुंच पाना
- सेक्स के दौरान दर्द
- दवाओं या हार्मोनल बदलाव से परेशानी
ध्यान देने वाली बात यह है कि Cialis सिर्फ खून के बहाव को बेहतर करती है। लेकिन FSD का कारण सिर्फ शारीरिक नहीं होता, इसमें मानसिक, भावनात्मक और हार्मोनल पहलू भी जुड़े होते हैं, जिसका इलाज हॉर्मोन थेरेपी, योग, काउंसलिंग, पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज और जीवनशैली में सुधार करके भी हो सकता है।
जो चीज़ पुरुषों में असर करती है, वह महिलाओं में हमेशा वैसा ही असर नहीं दिखाती। इसलिए मैं अपनी मरीज़ों से हमेशा कहता हूँ कि कभी भी टाडालाफिल खुद से न लें। यह कुछ मामलों में मदद कर सकती है, लेकिन गलत इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकता है।
महिलाओं में टाडालाफिल के संभावित फायदे
कई रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर टाडालाफिल से महिलाओं को ये फायदे मिल सकते हैं [4]:
- जननांग क्षेत्र में खून का बहाव बढ़ना
- क्लिटोरिस और योनि में संवेदनशीलता बढ़ना
- सेक्स के समय लुब्रिकेशन बेहतर होना
- सेक्स के दौरान दर्द में कमी
- बेहतर ऑर्गैज़्म और संतुष्टि
- कुछ मामलों में दिल की बीमारियों का खतरा कम होना
क्या महिलाओं के लिए “फीमेल Cialis” मौजूद है?
बाजार में ऐसी दवाएं मिलती हैं, जिनमें टाडालाफिल 20mg होता है। इन दवाओं का दावा है कि ये महिलाओं की Hypoactive Sexual Desire Disorder (HSDD) यानी यौन इच्छा में कमी को ठीक कर सकती हैं। बताए गए फायदे:
- सेक्स के दौरान ज्यादा संवेदना
- कम यौन इच्छा (लो लिबिडो) में सुधार
- बेहतर ऑर्गैज़्म और यौन संतुष्टि
लेकिन ध्यान रहे, ये दवाएं अभी तक क्लिनिकली और रेगुलेटरी रूप से महिलाओं के लिए मंजूर नहीं हैं।
खुराक (Dosage)
- सामान्यत: यह टैबलेट सेक्स से लगभग 1 घंटा पहले ली जाती है।
- खुराक व्यक्ति की समस्या और स्टैमिना (सहनशीलता) पर निर्भर करती है।
- ओवरडोज से बचें, क्योंकि यह स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।
- शराब और तंबाकू लेने से इसके साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं।
सावधानियां (Precautions)
- यदि आपको टाडालाफिल से एलर्जी है, तो इसे न लें।
- हृदय रोग, लो ब्लड प्रेशर, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।
- अगर आप नाइट्रेट वाली दवा ले रही हैं, तो टाडालाफिल खतरनाक साबित हो सकता है।
- ग्रेपफ्रूट या उसका जूस दवा के असर को खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकता है।
महिलाओं में टाडालाफिल लेने के संभावित साइड इफेक्ट्स
जैसे पुरुषों में, वैसे ही महिलाओं में भी टाडालाफिल लेने पर ये दुष्प्रभाव हो सकते हैं:
- सिरदर्द और चक्कर आना
- चेहरे पर लालिमा और नाक बंद होना
- पेट खराब या अपच
- पीठ और मांसपेशियों में दर्द
- थकान और नींद आना
- कभी-कभी ब्लड प्रेशर अचानक गिरना
- बहुत दुर्लभ मामलों में देखने या सुनने की समस्या
निष्कर्ष
टाडालाफिल (Cialis) पुरुषों के लिए ED के इलाज में बेहद कारगर दवा है और महिलाओं में PAH के लिए आधिकारिक रूप से स्वीकृत है [5]। यौन समस्याओं के लिए महिलाओं में इसका उपयोग अभी भी ऑफ-लेबल है और पूरी तरह से मान्य नहीं है। अगर कोई महिला इसे यौन स्वास्थ्य के लिए लेना चाहती है, तो यह केवल डॉक्टर की देखरेख में ही होना चाहिए और यौन स्वास्थ्य का सही इलाज हमेशा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक पहलुओं को जोड़कर किया जाना चाहिए।
डिस्क्लेमर
निम्नलिखित ब्लॉग लेख किसी दवा या ब्रांड नाम वाली दवा और उसके संभावित प्रभावों या लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। हालांकि, यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा परामर्श का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। दवा, उपचार या स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले एक योग्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श करने की अत्यधिक अनुशंसा की जाती है। व्यक्तियों की चिकित्सा स्थितियाँ विशिष्ट होती हैं, और इस लेख में दी गई जानकारी सभी पर लागू नहीं हो सकती है। केवल एक योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ही आपकी विशिष्ट चिकित्सा स्थिति का मूल्यांकन कर सकता है, आपके चिकित्सा इतिहास को ध्यान में रख सकता है, उचित परीक्षण कर सकता है और व्यक्तिगत सलाह और सिफारिशें प्रदान कर सकता है। वे आपकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप सूचित निर्णय लेने में सक्षम हैं। इस बात पर ज़ोर देना ज़रूरी है कि स्व-निदान, स्व-दवा, या चिकित्सीय सलाह की अवहेलना के गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। यह लेख उदाहरणात्मक उद्देश्यों के लिए विशिष्ट ब्रांड नामों या दवाओं का संदर्भ दे सकता है। इन नामों का उल्लेख उनकी प्रभावकारिता या सुरक्षा का समर्थन, अनुशंसा या गारंटी नहीं देता है। दवा का चयन एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से चर्चा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर आधारित होना चाहिए, जिसे आपकी चिकित्सा स्थिति की व्यापक समझ हो।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या मैं अपनी पत्नी को Tadalafil दे सकता हूँ?
बिना डॉक्टर की सलाह के किसी महिला को Tadalafil देना सुरक्षित नहीं है। यह दवा महिलाओं के लिए यौन समस्याओं में आधिकारिक रूप से मंज़ूर नहीं है। केवल डॉक्टर की देखरेख में ही इसका उपयोग किया जाना चाहिए।
अगर कोई महिला Tadalafil लेती है तो क्या होगा?
कुछ शोधों में पाया गया है कि इससे महिलाओं के जननांग क्षेत्र में खून का बहाव बढ़ सकता है, जिससे उत्तेजना, लुब्रिकेशन और संतुष्टि में सुधार हो सकता है। लेकिन यह हर महिला पर असरदार हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है।
महिलाओं के लिए Viagra जैसी दवा का नाम क्या है?
महिलाओं के लिए FDA ने Flibanserin (Addyi) और Bremelanotide (Vyleesi) को Hypoactive Sexual Desire Disorder (HSDD) के इलाज के लिए मंज़ूरी दी है। इन्हें “फीमेल वायग्रा” भी कहा जाता है।
किन लोगों को Tadalafil का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
जिन महिलाओं या पुरुषों को हृदय रोग, लो ब्लड प्रेशर, गंभीर मानसिक समस्या है या जो नाइट्रेट वाली दवाएं लेते हैं, उन्हें Tadalafil का उपयोग नहीं करना चाहिए।
महिलाओं में Cialis (Tadalafil) को असर करने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर इसे असर दिखाने में 30 मिनट से 1 घंटे का समय लग सकता है। हालांकि असर व्यक्ति की सेहत और दवा की खुराक पर निर्भर करता है।
Sources
- 1.
Tadalafil 5 mg daily treatment for type 1 diabetic premenopausal women affected by sexual genital arousal disorder
- 2.
Tadalafil reversal of sexual dysfunction caused by serotonin enhancing medications in women
- 3.
Tadalafil once daily: Narrative review of a treatment option for female sexual dysfunctions (FSD) in midlife and older women
- 4.
Tadalafil in the treatment of erectile dysfunction; an overview of the clinical evidence
- 5.
Standards for Clinical Trials in Male and Female Sexual Dysfunction: III. Unique Aspects of Clinical Trials in Male Sexual Dysfunction