सुबह इरेक्शन क्यों नहीं होता? मॉर्निंग इरेक्शन कम होने के कारण
Written by Dr. Srishti Rastogi
Dr. Srishti Rastogi is a medical writer and healthcare professional dedicated to high-quality patient education and public health awareness. Leveraging her clinical background, she produces deeply researched, evidence-based content for digital health platforms and medical publications. Dr. Srishti’s unique dual perspective as a clinician and communicator allows her to craft content that builds trust and credibility with readers navigating sensitive health topics.
•
October 1, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
संक्षेप
सुबह का इरेक्शन पुरुषों की सेहत का एक सामान्य संकेत है, लेकिन इसका कम होना नींद, हार्मोन, ब्लड फ्लो, दवाइयों या तनाव जैसी वजहों से हो सकता है। कभी-कभार न होना सामान्य है, मगर अगर यह लगातार कई हफ्तों तक गायब रहे या सेक्स के समय भी समस्या हो, तो डॉक्टर से जांच ज़रूरी है। अच्छी नींद, हेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव कम करना और शुगर–BP को कंट्रोल करना अक्सर सुधार लाता है। ज़रूरत पड़ने पर हार्मोन टेस्ट और इलाज भी मददगार साबित होते हैं।
सुबह उठते ही लिंग का खड़ा होना (जिसे मॉर्निंग इरेक्शन या morning wood भी कहा जाता है) पुरुषों की सेहत का एक नेचुरल और अच्छा इशारा माना जाता है। यह दिखाता है कि आपके हार्मोन, नसें और ब्लड फ्लो ठीक से काम कर रहे हैं। लेकिन अगर अचानक यह रुक जाए या बार-बार कम होने लगे, तो यह कई वजहों से हो सकता है, जैसे नींद की समस्या, हार्मोनल बदलाव, ब्लड फ्लो या नर्व्स की दिक्कत, दवाइयों के असर, या मानसिक तनाव। इस आर्टिकल में हम मॉर्निंग इरेक्शन न आने के आम कारणों, डॉक्टर की जाँच और इससे निपटने के आसान उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Allo asks
आपको औसतन कितनी बार मॉर्निंग इरेक्शन होता है?
मॉर्निंग इरेक्शन न आने के कारण
मॉर्निंग इरेक्शन कम या बंद होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं:
1. नींद से जुड़ी समस्याएं
- REM नींद अधूरी रहना: सुबह का इरेक्शन नींद के REM स्टेज (वह स्टेज जिसमें सपने ज्यादा आते हैं और दिमाग पूरी तरह रिलैक्स रहता है) में होता है [1]। अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है, या आप देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप देखते हैं, या नींद पूरी नहीं लेते, तो यह स्टेज पूरी नहीं हो पाती और सुबह का इरेक्शन कम हो सकता है।
- स्लीप एप्निया: इस बीमारी में सोते समय बार-बार सांस रुकती है जिससे नींद गहरी नहीं होती और शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। रिसर्च बताती है कि अगर इसका इलाज किया जाए (जैसे CPAP मशीन का इस्तेमाल), तो इरेक्शन में सुधार हो सकता है [2]।
2. हार्मोनल बदलाव
- टेस्टोस्टेरोन की कमी: यह पुरुषों का मुख्य सेक्स हार्मोन है और सुबह के समय इसका लेवल सबसे ज्यादा होता है। उम्र बढ़ने, लगातार तनाव या किसी मेडिकल समस्या के कारण अगर टेस्टोस्टेरोन कम हो जाए, तो सुबह के इरेक्शन भी कम हो जाते हैं [3]।
- अन्य हार्मोनल असंतुलन: थायराइड की गड़बड़ी या शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन का ज्यादा होना भी आपके मॉर्निंग इरेक्शन को कम कर सकता है।
3. नर्व्स या ब्लड फ्लो से जुड़ी समस्या
- डायबिटीज: लंबे समय तक शुगर हाई रहने से नसें और ब्लड वेसल्स दोनों खराब हो सकते हैं।
- हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल: ये धमनियों को संकरा कर देते हैं, जिससे लिंग तक खून सही मात्रा में नहीं पहुँच पाता [4]।
- दिल की बीमारी: कई बार सुबह का इरेक्शन कम होना, हार्ट डिज़ीज़ का शुरुआती इशारा हो सकता है [5]।
- स्पाइनल इंजरी या नर्वस सिस्टम की बीमारियाँ: जैसे Parkinson’s या Multiple Sclerosis, ये भी इरेक्शन को प्रभावित कर सकती हैं।
4. दवाइयों के साइड-इफेक्ट्स
कुछ दवाइयाँ भी आपके मॉर्निंग इरेक्शन को कम कर सकती हैं, जैसे:
- डिप्रेशन की दवाइयाँ (SSRIs, tricyclics)
- ब्लड प्रेशर की दवाइयाँ (खासकर पुराने β-blockers और thiazides)
- Diuretics (पेशाब की मात्रा बढ़ाने वाली दवा)
- कुछ antihistamines (एलर्जी की दवा) और दर्द निवारक दवाएं (painkillers)
5. मानसिक कारण
लगातार तनाव, चिंता, परफॉरमेंस एंग्जायटी या डिप्रेशन नींद और यौन क्षमता दोनों पर असर डालते हैं [6]। लेकिन आपकी समस्या शारीरिक करने की वजह से है या फिर मानसिक कारणों से, इसे आप ऐसे समझ सकते हैं:
- अगर सुबह का इरेक्शन सामान्य है लेकिन सेक्स के समय दिक्कत है तो आपका कारण मानसिक हो सकता है।
- अगर सुबह और रात दोनों समय इरेक्शन गायब है तब कारण शारीरिक (ऑर्गैनिक) होने की संभावना ज्यादा है [7]।
6. उम्र और जीवनशैली
- उम्र: 40–50 के बाद टेस्टोस्टेरोन धीरे-धीरे कम होता है और नींद का पैटर्न बदलता है। इससे भी मॉर्निंग इरेक्शन का कम होना नार्मल बात है।
- लाइफस्टाइल फैक्टर्स: ज्यादा शराब, स्मोकिंग, मोटापा और व्यायाम की कमी भी मॉर्निंग इरेक्शन को कम कर सकती है।
मॉर्निंग इरेक्शन नहीं होता क्या करें?
कभी-कभार मॉर्निंग इरेक्शन न होना सामान्य होता है। लेकिन अगर आपको ये समस्याएं हो रही हैं तो डॉक्टर से जरूर मिलें:
- कई हफ्तों/महीनों से लगातार मॉर्निंग इरेक्शन नहीं हो रहे हैं।
- सेक्स के समय भी इरेक्शन की समस्या है।
- अचानक बदलाव आया है (पहले बराबर होते थे, अब बिल्कुल बंद हो गए)।
- साथ में अन्य लक्षण दिख रहे हैं, जैसे:
- सेक्स की इच्छा कम होना
- लगातार थकान या मूड में बदलाव
- नींद में जोर से खर्राटे या सांस रुकना
- ब्लड शुगर या BP की समस्या
अगर सुबह का इरेक्शन सामान्य है लेकिन सेक्स के समय दिक़्क़त है, तो इसका कारण ज़्यादातर तनाव या परफॉरमेंस एंग्जायटी होती है। ऐसे मामलों में काउंसलिंग और थेरेपी बेहद मददगार होती है।
डॉक्टर क्या जाँच कर सकते हैं?
ब्लड टेस्ट
- सुबह का टेस्टोस्टेरोन लेवल
- शुगर (HbA1c)
- कोलेस्ट्रॉल
- किडनी की जाँच
इससे पता चलता है कि हार्मोन, ब्लड और शरीर की सेहत ठीक है या नहीं।
ब्लड प्रेशर और दिल की जाँच
- कभी-कभी सुबह के इरेक्शन की कमी दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकती है।
रात के इरेक्शन की जाँच (NPT / Stamp Test)
- घर पर या स्लीप-लैब में रात के इरेक्शन रिकॉर्ड किए जाते हैं [8]। इससे पता चलता है कि आपकी समस्या शारीरिक है या मानसिक।
नींद की जाँच (Polysomnography)
अगर आपको लगता है की नींद में साँस रुक रही (sleep apnea) है, तो यह टेस्ट मदद करता है [9]।
अतिरिक्त जाँच
- Penile Doppler Ultrasound: लिंग में खून का बहाव सही है या नहीं।
- मानसिक स्वास्थ्य जाँच: चिंता, तनाव या डिप्रेशन।
सुबह लिंग खड़ा न होने पर क्या करें?
- नींद ठीक करें
- रोज़ाना 7–8 घंटे की पूरी नींद लें।
- सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप बंद कर दें।
- सोने और उठने का टाइम एक जैसा रखें। अगर आपकी नींद सही होगी तो सुबह इरेक्शन अपने आप बेहतर होगा।
- अगर नींद में साँस रुकती है (Sleep Apnea)
- इस समस्या में नींद बार-बार टूटती है।
- इसका इलाज (जैसे CPAP मशीन) लेने से नींद भी सुधरती है और इरेक्शन भी बेहतर होता है।
- दवाइयों पर ध्यान दें
- कुछ दवाइयों की वजह से morning erection कम हो सकता है।
- डॉक्टर से बात करें, हो सकता है वे आपको दूसरी दवा दे दें।
- सेहत और लाइफस्टाइल सुधारें
- शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें।
- रोज़ हल्का व्यायाम करें और वजन संतुलित रखें।
- धूम्रपान और शराब छोड़ने या कम करने की कोशिश करें। इससे खून का बहाव और हार्मोन दोनों ठीक रहेंगे।
- मानसिक तनाव कम करें
- अगर चिंता, तनाव या डिप्रेशन है तो काउंसलिंग या थेरेपी लें।
- मन हल्का होगा तो सेक्स से जुड़ी समस्याएँ भी कम होंगी।
- टेस्टोस्टेरोन इलाज (TRT)
- अगर ब्लड टेस्ट में सच में टेस्टोस्टेरोन कम पाया गया हो, तो डॉक्टर टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (TRT) दे सकते हैं।
- इससे सेक्स की इच्छा (libido) और कभी-कभी इरेक्शन भी सुधर सकता है।
- लेकिन यह हर केस में असरदार नहीं होता। इसलिए इसे सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।
अंतिम विचार
मॉर्निंग इरेक्शन का न आना हमेशा चिंता की बात नहीं होती। कभी-कभार ऐसा होना सामान्य है। लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, सेक्स के दौरान भी इरेक्शन न हो, या इसके साथ थकान, नींद की समस्या, या शुगर या BP जैसे लक्षण भी दिख रहे हों, तो यह किसी सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम की ओर इशारा हो सकता है। अच्छी नींद, संतुलित जीवन शैली, तनाव कम करना और सही इलाज से अधिकतर मामलों में सुधार संभव है। याद रखें, समय पर डॉक्टर से सलाह लेना आपकी यौन सेहत और पूरे स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है।
डिस्क्लेमर
निम्नलिखित लेख विभिन्न विषयों पर सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रस्तुत की गई जानकारी किसी विशिष्ट क्षेत्र में पेशेवर सलाह के रूप में नहीं है। यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इस लेख को किसी भी उत्पाद, सेवा या जानकारी के समर्थन, सिफारिश या गारंटी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। पाठक इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों और कार्यों के लिए पूरी तरह स्वयं जिम्मेदार हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी या सुझाव को लागू या कार्यान्वित करते समय व्यक्तिगत निर्णय, आलोचनात्मक सोच और व्यक्तिगत जिम्मेदारी का प्रयोग करना आवश्यक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कमज़ोर इरेक्शन के कारण क्या हो सकते हैं?
ब्लड फ्लो की समस्या, शुगर, हाई BP, मोटापा, धूम्रपान, शराब, दवाइयों के साइड-इफेक्ट और तनाव इसके कारण हो सकते हैं।
क्या व्यायाम से मॉर्निंग इरेक्शन में सुधार हो सकता है?
हाँ, नियमित व्यायाम से ब्लड फ्लो और हार्मोन दोनों बेहतर होते हैं, जिससे मॉर्निंग इरेक्शन भी मजबूत हो सकता है।
क्या पुरुषों में सुबह के समय इरेक्शन अनिवार्य है?
हर दिन सुबह इरेक्शन होना ज़रूरी नहीं है। लेकिन हफ्ते में कई बार होना सामान्य माना जाता है। लगातार कमी आने पर जांच करवाना सही है।
पेनिस के हार्ड मॉर्निंग क्यों होते हैं?
सुबह का हार्ड इरेक्शन (morning wood) टेस्टोस्टेरोन लेवल और REM नींद के कारण होता है। यह पुरुषों की सेहत और सही ब्लड फ्लो का सामान्य संकेत है।
सुबह लिंग खड़ा न होना क्या कम टेस्टोस्टेरोन का संकेत है?
हाँ, टेस्टोस्टेरोन की कमी से सुबह का इरेक्शन प्रभावित हो सकता है। खून की जांच से यह आसानी से पता लगाया जा सकता है।
Sources
- 1.
Sleep-related erectile activity
- 2.
Erectile Dysfunction and Obstructive Sleep Apnea: A Review
- 3.
The relationship between sleep disorders and testosterone in men
- 4.
Erectile dysfunction in hypertensive men: sleep-related erections, penile blood flow and musculovascular events
- 5.
Cardiovascular disease and sleep-related erections
- 6.
The Role of Nocturnal Penile Tumescence and Rigidity (NPTR) Monitoring in the Diagnosis of Psychogenic Erectile Dysfunction: A Review
- 7.
Sleep-related erections: neural mechanisms and clinical significance
- 8.
Penile tumescence monitoring during morning naps: a pilot investigation of a cost-effective alternative to full night sleep studies in the assessment of male erectile disorder
- 9.
Effects of CPAP on Testosterone Levels in Patients With Obstructive Sleep Apnea: A Meta-Analysis Study