Erectile Dysfunction / Mardana Takat Ke Liye Bhasam

मर्दाना ताकत के लिए भस्म: आयुर्वेदिक मान्यताएँ, आधुनिक रिसर्च और सावधानियाँ

Written by Dr. Anvi Dogra
November 23, 2025

आज के समय में कई पुरुष यौन कमजोरी, शीघ्रपतन, तनाव या कम सहनशक्ति जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान और मानसिक दबावों ने पुरुषों के हार्मोनल और शारीरिक संतुलन पर गहरा असर डाला है। ऐसे में कई लोग आयुर्वेद की ओर रुख कर रहे हैं,जहाँ “भस्म” (Bhasma) को मर्दाना ताकत के लिए प्राचीन काल से इस्तेमाल किया जाता रहा है। भस्में मुख्य रूप से धातुओं, खनिजों या पौधों को शोधन (purification) और संस्कार (calcination) की लंबी प्रक्रिया से तैयार की जाती हैं। माना जाता है कि ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने, पाचन सुधारने और यौन ऊर्जा को स्थिर करने में मदद करती हैं। लेकिन हर भस्म औषधि नहीं होती, बल्कि एक शक्तिशाली रासायनिक मिश्रण होती है, जिसमें भारी धातुएँ सूक्ष्म रूप में शामिल रहती हैं। इसका सेवन केवल चिकित्सक की निगरानी में ही किया जाना चाहिए। स्वयं-सेवन या अधिक मात्रा में लेना गंभीर विषाक्तता (toxicity) का कारण बन सकता है।

Allo Logo

Allo asks

अगर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन या यौन कमजोरी की समस्या है, तो आप सबसे पहले कौन-सा तरीका अपनाना पसंद करेंगे?

भस्म क्या है और यह कैसे काम करती है?

भस्म शब्द संस्कृत के “भस्मीकरण” से बना है, जिसका अर्थ है: किसी पदार्थ को अग्नि-संस्कार या शोधन के बाद सूक्ष्म रूप में परिवर्तित करना। आयुर्वेद में यह प्रक्रिया इस तरह की जाती है कि धातु या खनिज शरीर के ऊतकों तक पहुँच सके और अपना औषधीय प्रभाव दे सके। भस्म अलग अलग प्रकार की होती है:

  • स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma): सोने से बनी, शरीर को “रसायन” (Rejuvenator) के रूप में बल और ऊर्जा देने वाली मानी जाती है।
  • वंग भस्म (Vanga Bhasma): टिन से बनी, पाचन, मूत्र संबंधी और यौन कमजोरी में उपयोगी बताई जाती है।
  • लौह भस्म (Loha Bhasma): आयरन से बनी, रक्तवर्धक और थकान दूर करने वाली।
  • त्रिवंग भस्म (Trivang Bhasma):टिन, सीसा (lead) और जिंक का मिश्रण, जो पुरुष जननशक्ति सुधारने के लिए दी जाती है।

भस्म को सिर्फ पारंपरिक ज्ञान के आधार पर नहीं लेना चाहिए। आज बाजार में कई उत्पाद “भस्म आधारित शक्ति दवा” के नाम पर बेचे जा रहे हैं, जिनकी शुद्धता, गुणवत्ता और सुरक्षा संदिग्ध होती है।

मर्दाना ताकत के लिए भस्म से जुड़ी पारंपरिक मान्यताएँ

आयुर्वेद के अनुसार भस्म का उद्देश्य केवल यौन शक्ति बढ़ाना नहीं है  बल्कि यह पूरे शरीर के “धातु” (tissues) को मज़बूत और संतुलित करने का माध्यम माना जाता है। आयुर्वेद में शरीर सात प्रमुख धातुओं से बना माना गया है: रस (प्लाज़्मा), रक्त (ब्लड), मांस (मसल), मेद (फैट), अस्थि (हड्डी), मज्जा (बोन मैरो) और शुक्र (रीप्रोडक्टिव टिशू)। जब इन सात धातुओं में से अंतिम “शुक्र धातु” दुर्बल हो जाता है, तब पुरुषों में कमजोरी, शीघ्रपतन, तनाव और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। भस्मों को इसी धातु-स्तर तक पहुँचने वाली औषधियाँ माना गया है जो न केवल यौन ऊर्जा बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे शरीर के ऊर्जास्तर और हार्मोनल संतुलन को भी सुधारती हैं। यही कारण है कि भस्म को पारंपरिक रूप से “वाजीकरण औषधि” (aphrodisiac formulation) कहा गया है। इन गुणों के कारण स्वर्ण भस्म को केवल “कामोत्तेजक” नहीं, बल्कि एक ऐसी औषधि माना गया है जो शरीर और मन दोनों को पुनर्संतुलित करती है, जिससे यौन इच्छा, प्रदर्शन और आत्मविश्वास तीनों में सुधार देखा जा 

मर्दाना ताकत के लिए भसम पर क्या कहती है रिसर्च?

हालांकि प्राचीन ग्रंथ भस्मों को मर्दाना ताकत के लिए चमत्कारी बताते हैं, लेकिन मॉडर्न साइंस के अनुसार इसके अभी तक इसके बहुत कम प्रूफ सामने आए हैं। [1] पशु-अध्ययनों में पाया गया कि स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma) दिए गए चूहों में यौन स्वास्थ्य से जुड़ी कई बदलाव देखे गए। इनमें शामिल थे:

  • शुक्राणुओं की संख्या और क्वालिटी में वृद्धि
  • शुक्राणुओं की गतिशीलता (motility) में सुधार

एक 2017 के अध्ययन के अनुसार, स्वर्ण भस्म को सीमेन में बहुत कम मात्रा (10–50 µg/ml) में मिलाने पर शुक्राणु की गतिशीलता और जीवनकाल बढ़ा, जबकि अधिक मात्रा में यह शुक्राणुओं को अचल कर सकता है। [2] इससे साबित होता है कि डोज़ का सही संतुलन बेहद ज़रूरी है। ये परिणाम बहुत सीमित स्तर पर हैं। मानवों पर और बड़े अध्ययन आवश्यक हैं ताकि यह पता चल सके कि स्वर्ण भस्म वास्तव में इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) में कितना प्रभावी है।

भस्म के साइड एफेक्ट्स

भले ही भस्मों को आयुर्वेद में शक्ति, वीर्य और जीवनशक्ति बढ़ाने वाली औषधियों के रूप में जाना जाता है, लेकिन इन्हें गलत तरीके से या बिना डॉक्टर की सलाह के लेना शरीर के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हो सकता है। भस्में धातु और खनिजों से बनी होती हैं, और यदि इन्हें शुद्धिकरण (शोधन) प्रक्रिया के बिना या अधिक मात्रा में लिया जाए, तो इनके लाभ की जगह नुकसान अधिक हो सकता है। आजकल  बाजार में कई ब्रांड “मर्दाना ताकत के लिए भस्म” या “गोल्ड पावर टॉनिक” के नाम से उत्पाद बेच रहे हैं। इनमें से कई उत्पाद बिना किसी गुणवत्ता जांच या प्रमाणन के उपलब्ध हैं। ऐसे उत्पादों पर “100% नेचुरल” या “साइड-इफेक्ट फ्री” जैसे दावे किए जाते हैं, जो अक्सर भ्रामक होते हैं।

भारी धातु विषाक्तता (Heavy Metal Toxicity)

  • भस्म में मौजूद सोना, टिन, लोहा, सीसा या जस्ता जैसे धातु अगर पूरी तरह शुद्ध न हों, तो वे शरीर में जमा होकर टॉक्सिक (विषाक्त) असर दिखा सकते हैं।
  • लंबे समय तक सेवन करने पर ये धातुएं लिवर, किडनी और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • इससे थकान, सिरदर्द, पेट दर्द, या शरीर में सुन्नपन जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।

लिवर और किडनी डैमेज

कई रिपोर्ट्स में पाया गया है कि घटिया गुणवत्ता या बिना शुद्धिकरण की भस्म लेने से लिवर एंजाइम्स बढ़ जाते हैं और किडनी की कार्यक्षमता (function) पर बुरा असर पड़ता है। इन लक्षणों में शामिल हैं:

  • भूख कम लगना
  • पीलिया या आंखों का पीला होना
  • मूत्र का रंग गहरा होना या मात्रा में कमी
  • शरीर में सूजन या भारीपन महसूस होना

पाचन संबंधी समस्याएँ:

  • भस्म का सेवन अगर गलत मात्रा में या खाली पेट किया जाए, तो इससे पेट में जलन, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • लंबे समय तक सेवन करने पर अपच और गैस्ट्रिक इरिटेशन की शिकायतें भी बढ़ सकती हैं।

एलर्जिक रिएक्शन

  • कुछ लोगों में भस्म के तत्वों से त्वचा पर रैशेज़, खुजली, या सूजन हो सकती है।
  • ऐसे मामलों में तुरंत सेवन बंद करना और चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

हार्मोनल असंतुलन

  • भस्में, विशेषकर स्वर्ण भस्म, टेस्टोस्टेरोन स्तर पर प्रभाव डाल सकती हैं।
  • अगर इन्हें अधिक मात्रा में या बिना उचित सलाह के लिया जाए, तो यह शरीर के प्राकृतिक हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकती हैं, जिससे थकान, मूड में बदलाव या कामेच्छा में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

हृदय संबंधी साइड एफेक्ट्स:

  • लंबे समय तक गलत सेवन से ब्लड प्रेशर और हृदय पर असर पड़ सकता है।
  • कुछ धातुएं शरीर में जमा होकर रक्त प्रवाह को बाधित कर सकती हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।

भस्म तभी फायदेमंद है जब यह सही प्रक्रिया से बनी हो, सही मात्रा में ली जाए, और किसी विशेषज्ञ की निगरानी में उपयोग की जाए। बिना सलाह के इसका सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। यदि आप इरेक्टाइल डिसफंक्शन या यौन कमजोरी से परेशान हैं, तो पहले डॉक्टर से अपनी जांच कराएँ। कारण हार्मोनल, मानसिक या जीवनशैली से जुड़ा भी हो सकता है और उसका इलाज केवल “भस्म” नहीं है।

Most Asked Questions

क्या स्वर्ण भस्म टेस्टोस्टेरोन बढ़ाती है

कुछ पशु-अध्ययनों में पाया गया है कि स्वर्ण भस्म टेस्टोस्टेरोन स्तर बढ़ाने, शुक्राणु संख्या सुधारने और वृषण (testis) की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद कर सकती है। हालांकि, मानवों पर इसके ठोस प्रमाण अभी सीमित हैं।

स्वर्ण भस्म का उपयोग किस लिए किया जाता है?

आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म का उपयोग यौन शक्ति, शुक्राणु स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे रसायन (Rejuvenator) औषधि भी कहा जाता है।

क्या स्वर्ण भस्म इरेक्टाइल डिसफंक्शन में मदद करती है?

हाँ, पारंपरिक रूप से स्वर्ण भस्म को इरेक्टाइल डिसफंक्शन में लाभकारी माना गया है। यह रक्त प्रवाह बढ़ाने, हार्मोन संतुलित करने और तनाव कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन इसे केवल आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से ही लेना चाहिए।

मर्दाना ताकत के लिए कौन सी जड़ी-बूटियाँ अच्छी हैं?

आयुर्वेद में अश्वगंधा, शिलाजीत, सफेद मूसली और गोखरू को मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली प्रमुख जड़ी-बूटियाँ माना गया है। ये शरीर की ऊर्जा, वीर्य और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करती हैं।

क्या भस्म का गलत सेवन नुकसानदायक है?

हाँ, गलत मात्रा या बिना शुद्धिकरण की भस्म लेने से लिवर, किडनी और हार्मोनल संतुलन पर बुरा असर पड़ सकता है। हमेशा किसी योग्य वैद्य की निगरानी में ही सेवन करें।