लिंग पर नसें क्यों दिखती हैं? कारण, सच्चाई और मिथक
Written by Dr. Srishti Rastogi
Dr. Srishti Rastogi is a medical writer and healthcare professional dedicated to high-quality patient education and public health awareness. Leveraging her clinical background, she produces deeply researched, evidence-based content for digital health platforms and medical publications. Dr. Srishti’s unique dual perspective as a clinician and communicator allows her to craft content that builds trust and credibility with readers navigating sensitive health topics.
•
August 24, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
संक्षेप
लिंग पर नसें दिखना पूरी तरह सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। यह न तो किसी बीमारी, संक्रमण या यौन कमजोरी का संकेत है और न ही इसका सेक्स या हस्तमैथुन से सीधा संबंध है। नसों का उभरना अस्थायी होता है—कभी ज़्यादा दिखेंगी, कभी कम, और इसका इलाज करवाने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ती। केवल तभी डॉक्टर से मिलें जब दर्द, सूजन, गांठ या असामान्य बदलाव नज़र आएं।
क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके या किसी और के लिंग पर नसें साफ़ दिखाई देती हैं? कई बार ये नसें इतनी prominent लगती हैं कि मन में तुरंत सवाल आता है: क्या यह सामान्य है या क्या यह किसी बीमारी की तरफ कोई इशारा है?
सच यह है कि लिंग पर नसें दिखना ज़्यादातर मामलों में एक प्राकृतिक और स्वस्थ घटना है। लेकिन क्योंकि इसके बारे में कई मिथक और गलत धारणाएँ फैली हुई हैं, लोग बेवजह घबरा जाते हैं। आइए समझते हैं असली वजह, सच और झूठ के बीच का फर्क, और यह भी कि कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
लिंग पर नसें क्यों दिखती हैं?
लिंग पर नसें दिखने की कई सामान्य वजहें होती हैं:
- रक्त प्रवाह प्रणाली (Circulatory system): जैसे हाथ-पैरों पर नसें दिखती हैं, वैसे ही लिंग में भी धमनियाँ और नसें होती हैं। धमनियाँ खून को लिंग तक पहुंचाती हैं और नसें वापस दिल तक ले जाती हैं। इसलिए ये सतह पर दिखाई देती हैं [1]।
- इरेक्शन के दौरान: जब एक पुरुष उत्तेजित होता है, तो खून लिंग की ओर बहुत तेजी से बहता है। नसें खून से भरकर फूल जाती हैं और ज्यादा दिखने लगती हैं [2]।
- अच्छा यौन स्वास्थ्य: मजबूत और साफ़ दिखने वाली नसें, अच्छे खून क बहाव के बारे में बताती हैं जो स्वस्थ इरेक्शन और यौन प्रदर्शन के लिए ज़रूरी है [3]।
- जेनेटिक्स (आनुवंशिकी): कुछ लोगों में नसें जन्म से ही ज्यादा prominent होती हैं। यह पूरी तरह उनकी आनुवंशिक बनावट पर निर्भर है।
- तापमान और शारीरिक गतिविधि: ठंड में नसें सिकुड़ सकती हैं और कम दिखती हैं, जबकि गर्मी या एक्सरसाइज़ के बाद नसें साफ़ उभरकर सामने आ सकती हैं।
संक्षेप में: लिंग पर नसें दिखना आपके शरीर का सामान्य हिस्सा है और यह अक्सर अच्छे खून के बहाव के बारे में बताता है।
Allo asks
आपने लिंग पर दिखने वाली नसों के बारे में क्या सोचा था?
लिंग पर नसों से जुड़ी आम गलतफहमियाँ
लोग अक्सर इन नसों को देखकर घबरा जाते हैं और गलत निष्कर्ष निकाल लेते हैं। आइए इन मिथकों की सच्चाई जानें:
- यह किसी बीमारी या संक्रमण का संकेत है।
बहुत से लोग यह सोचते हैं कि लिंग पर उभरी हुई नसें STD (यौन संचारित रोग) या किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हैं। जबकि नसें दिखना पूरी तरह सामान्य है, इसका STI या किसी रोग से कोई लेना-देना नहीं है जब तक इसके साथ दर्द, सूजन, रंग बदलना या असामान्य स्राव न हो [4]। - ज़्यादा सेक्स या हस्तमैथुन से नसें उभर जाती हैं।
कई लोग डरते हैं कि अगर वो बार बार सेक्स करेंगे तो नसें हमेशा के लिए मोटी या खराब हो जाएँगी। जबकि नसें खून के बहाव को नियंत्रित करने के लिए बनी हैं। इरेक्शन के दौरान खून भरने से वे उभरती हैं और बाद में सामान्य हो जाती हैं। सामान्य सेक्स या हस्तमैथुन से कोई स्थायी नुकसान नहीं होता [5]।
हर इंसान का शरीर अलग होता है। कुछ पुरुषों में नसें गहरी और मोटी दिख सकती हैं, तो कुछ में हल्की। दोनों ही स्थिति सामान्य और स्वस्थ हैं।
- इसका इलाज करवाना ज़रूरी है।
कुछ लोग मान लेते हैं कि नसें दिखना किसी समस्या का संकेत है और तुरंत इलाज या दवा लेनी चाहिए। जबकि यह आपके शरीर की एक नार्मल बनावट होती है और इसके लिए किसी इलाज की ज़रूरत ही नहीं होती। - यह स्थायी बदलाव है।
लोग सोचते हैं कि एक बार नसें उभर गईं तो अब वे हमेशा ऐसी ही रहेंगी। लेकिन नसों की स्थिति बदलती रहती है। कभी ज़्यादा दिखेंगी, कभी कम। यह अस्थायी है। - बड़ी नसें मतलब बड़ा लिंग।
नसों का आकार और लिंग का आकार एक-दूसरे से असंबंधित हैं। कुछ लोग यह मान बैठते हैं कि नसों का आकार सीधे-सीधे लिंग के आकार से जुड़ा है। नसों का आकार और लिंग का आकार एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं रखते। नसें बस खून के बहाव का रास्ता हैं। किसी की नसें मोटी या उभरी दिखें तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसका लिंग बड़ा है। - यह अनाकर्षक लगता है।
कई लोग सोचते हैं कि नसें दिखना “गंदा” या “बुरा” लगता है और शायद उनके पार्टनर को पसंद न आए। यह पूरी तरह व्यक्तिगत नजरिए पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को यह बिल्कुल सामान्य लगता है, कुछ को आकर्षक भी। और कई लोगों को तो इसका ध्यान भी नहीं जाता। सबसे ज़रूरी बात यह है कि लिंग स्वस्थ और क्रियाशील हो, न कि उसकी बाहरी दिखावट कैसी है। - यह सिर्फ बुज़ुर्गों में होता है।
यह बिल्कुल गलत है। लिंग पर नसें हर उम्र के पुरुषों में दिख सकती हैं। यह आनुवंशिकी, खून के बहाव और शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करता है, न कि केवल उम्र पर।
नसें दिखना न तो समस्या है, न ही शर्म करने की बात। यह आपके शरीर का स्वाभाविक हिस्सा है।
कब डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है?
हालाँकि लिंग पर नसें आमतौर पर चिंता का कारण नहीं हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क ज़रूरी हो जाता है:
- लिंग या जननांग क्षेत्र में लगातार दर्द या असुविधा हो।
- नसों में अचानक सूजन, रंग बदलना, गांठ या उभार दिखे।
- इरेक्शन की समस्या (स्तंभन दोष) महसूस होने लगे [6]।
- गंभीर चोट लगे या खून निकल आए।
- असामान्य स्राव या बदबू आए।
- या फिर आपके मन में अपने यौन स्वास्थ्य को लेकर कोई खास चिंता या सवाल हो।
निष्कर्ष
लिंग पर नसें दिखना बिल्कुल सामान्य और प्राकृतिक है। यह मुख्य रूप से रक्त प्रवाह, आनुवंशिकी और शारीरिक गतिविधियों की वजह से होता है। ज्यादातर मामलों में इसकी कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती। लेकिन अगर दर्द, अचानक बदलाव, इरेक्शन की दिक्कत या असामान्य लक्षण हों तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
डिस्क्लेमर
निम्नलिखित लेख विभिन्न विषयों पर सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रस्तुत की गई जानकारी किसी विशिष्ट क्षेत्र में पेशेवर सलाह के रूप में नहीं है। यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इस लेख को किसी भी उत्पाद, सेवा या जानकारी के समर्थन, सिफारिश या गारंटी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। पाठक इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों और कार्यों के लिए पूरी तरह स्वयं जिम्मेदार हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी या सुझाव को लागू या कार्यान्वित करते समय व्यक्तिगत निर्णय, आलोचनात्मक सोच और व्यक्तिगत जिम्मेदारी का प्रयोग करना आवश्यक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या व्यायाम करने से लिंग की नसें ज़्यादा उभर सकती हैं?
हाँ, जैसे बॉडीबिल्डिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के दौरान हाथ-पैरों की नसें उभरती हैं, वैसे ही लिंग की नसें भी कभी-कभी ज्यादा prominent दिख सकती हैं। यह अस्थायी और सामान्य है।
क्या लिंग पर वैरिकोज़ वेन्स (Varicose Veins) हो सकती हैं?
कभी-कभी, हाँ। अगर नसें बहुत मोटी, घुमावदार और दर्दभरी लगें तो यह penile varicose vein हो सकती है। ऐसे में यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए।
क्या सेक्स के बाद नसों का उभरना सामान्य है?
हाँ। सेक्स या इरेक्शन के दौरान लिंग में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे नसें अस्थायी रूप से ज़्यादा prominent हो जाती हैं। कुछ समय बाद ये सामान्य हो जाती हैं।
क्या लिंग की मालिश या तेल लगाने से नसों पर असर पड़ता है?
हल्की मालिश से कोई हानि नहीं, लेकिन अधिक दबाव या असुरक्षित उत्पाद इस्तेमाल करने से नसों में चोट या जलन हो सकती है।
क्या लिंग पर नसें सर्जरी से हटाई जा सकती हैं?
आमतौर पर इसकी ज़रूरत नहीं होती। लेकिन अगर कोई गंभीर varicose vein या लगातार दर्द/सूजन हो तो डॉक्टर minimally invasive procedure सुझा सकते हैं।
Sources
- 1.
Physiology, Erection
- 2.
Penile Blood Vessel
- 3.
The venous drainage of the corpora cavernosa in the human penis
- 4.
Penile Venous Anatomy: An Additional Description and Its Clinical Implication
- 5.
Anatomy of penile venous drainage in potent and impotent men during cavernosography
- 6.
Vascularization of the male penis