Power Plus Tablet Uses: बताए गए फायदे और सावधानियाँ
Written by Dr. Anvi Dogra
Dr. Anvi Dogra is a medical writer and healthcare professional with a doctoral background in clinical sciences. She leverages her medical training to produce deeply researched, people first content across the wellness industries. With a "360-degree" understanding of the healthcare industry, Dr. Anvi focuses on bridge-building between clinical data and patient wellness. Known for her ability to make complex medical topics accessible and engaging, Dr. Anvi ensures that all health information is grounded in clinical evidence.
•
September 30, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
Quick Read
पावर प्लस टैबलेट पुरुषों में यौन कमजोरी, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, जल्दी शीघ्रपतन (प्रिमेच्योर एजेक्युलेशन) और सेक्स की इच्छा कम होने जैसी समस्याओं के लिए बेची जाती है। इसमें मुख्य तत्व सिल्डेनाफिल और डापॉक्सेटिन हैं, जो अलग-अलग तरीके से काम करके इरेक्शन में मदद करते हैं और शीघ्रपतन को देर से होने में सहायता करते हैं। हालांकि, इसका असर और सुरक्षा हर व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है। किसी भी दुष्प्रभाव, एलर्जी या अन्य दवाओं के साथ प्रभाव से बचने के लिए इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसकी कीमत और उपलब्धता ब्रांड और बाजार के अनुसार अलग हो सकती है
Power Plus Tablet को पुरुषों की यौन समस्याओं और कमजोरी के इलाज के लिए मार्केट में काफी प्रचारित किया जाता है। यह दवा बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है और मुख्य रूप से एरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED), प्रिमेच्योर एजेकुलेशन (PE), सेक्स करने की इच्छा में कमी और कमजोरी जैसी समस्याओं के लिए इस्तेमाल की जाती है। ये दवाएं और सप्लीमेंट्स मुख्य रूप से एरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED), प्रिमेच्योर एजेकुलेशन (PE), सेक्स करने की इच्छा में कमी और कमजोरी जैसी समस्याओं के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ये दवाएं कैसे काम करते हैं, इनके लाभ क्या हैं, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और डॉक्टर की सलाह क्या कहती है।
Allo asks
क्या आपको लगता है कि मार्केट में बिकने वाली सभी Power Plus दवाएँ सुरक्षित हैं?
Power Plus Tablet क्या है?
Power Plus Tablet कोई एक ब्रांड नहीं है, बल्कि एक तरह का जनरल नाम है जिसे कई कंपनियाँ यौन समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में आपको "Power Plus Capsule", "Power Plus Desire", या "Silegra Power Plus" जैसे कई नामों से यह मिल सकता है। आमतौर पर इन दवाओं का दावा किया जाता है कि इनमें सिर्फ आयुर्वेदिक या हर्बल तत्व होते हैं, लेकिन FDA की रिपोर्ट्स में पाया गया है कि कई "Power Plus" टैबलेट्स में छिपकर सिल्डेनाफिल (Sildenafil) भी मिला होता है, जो कि प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है और केवल डॉक्टर की निगरानी में लिया जाना चाहिए। हार्ट प्रॉब्लेम्स,ब्लड प्रेशर, डाइअबीटीज़, उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए भी यह खतरनाक साबित हो सकती है। [1]
पावर प्लस कैपसूल में पाए जाने वाले आयुर्वेदिक तत्व
पावर प्लस कैप्सल में आयुर्वेदिक तत्व होते हैं, जो शरीर की ताकत, सहनशक्ति और यौन शक्ति बढ़ाने के लिए शामिल किए जाते हैं। इनमें प्रमुख हैं:
अश्वगंधा (Ashwagandha)
यह हर्बल तत्व शरीर में स्टामिना और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। अश्वगंधा को आयुर्वेद में मानसिक और शारीरिक थकान कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
शिलाजीत (Shilajit)
यह ऊर्जा और यौन शक्ति को बढ़ाने में सहायक माना जाता है। शिलाजीत शरीर में पोषण और हार्मोन संतुलन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
सफेद मूसली (Safed Musli)
यह सेक्स की इच्छा को बढ़ाने और शरीर को मजबूत बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। आयुर्वेदिक रूप से इसे पुरुषों की फर्टिलिटी क्षमता और ताकत बढ़ाने वाला माना जाता है।
पुनर्नवा (Punarnava), गोखरूसा (Gokhshura), मकरध्वज (Makardhwaja)
ये पारंपरिक हर्बल तत्व शरीर की शक्ति, सहनशक्ति और स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए शामिल किए जाते हैं। इन्हें लंबे समय से आयुर्वेदिक चिकित्सा में पुरुषों की यौन और शारीरिक समस्याओं के लिए उपयोग किया जाता रहा है। किसी भी पावर प्लस कैप्सल या इसी तरह के किसी भी हर्बल या फार्मास्युटिकल उत्पाद को यौन समस्याओं के इलाज के लिए लेने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर आपकी सेहत, उम्र और अन्य दवाओं के हिसाब से सुरक्षित और सही ऑप्शन बता सकते हैं।
Power Plus Tablet के प्रकार और काम करने का तरीका
मार्केट में उपलब्ध ज्यादातर Power Plus टैबलेट्स और कैप्सूल्स का दावा है कि इनमें सिर्फ आयुर्वेदिक हर्बल तत्व जैसे अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली होते हैं। इनका उद्देश्य शरीर की ताकत और कामेच्छा बढ़ाना बताया जाता है। लेकिन इसके अलावा एक अलग वेरिएंट भी मौजूद है: Silegra Power Plus 50 mg/30 mg, जो पूरी तरह से फार्मास्युटिकल दवा है और पुरुषों में यौन समस्याओं के इलाज के लिए बनाया गया है। इसमें दो मुख्य पदार्थ शामिल हैं:
सिल्डेनाफिल 50 mg (Sildenafil)
यह एक PDE5 inhibitor है। यह पुरुषों के लिंग में खून का बहाव बढ़ाता है। जब पुरुष यौन उत्तेजना महसूस करता है, तो यह इरेक्शन (लिंग का सख्त होना) पाने और उसे बनाए रखने में मदद करता है। इससे पुरुषों को सेक्स के दौरान बेहतर कंट्रोल और सैटिस्फैक्शन मिलता है।
डापॉक्सेटिन 30 mg (Dapoxetine)
यह दवा एक थोड़े समय तक काम करने वाली है। यह दिमाग में सेरोटोनिन (हैप्पी हॉर्मोन) का स्तर बढ़ाती है, जिससे पुरुषों में ईजैक्यूलैशन देर से होने में मदद मिलती है। इसका फायदा यह है कि जल्दी स्पर्म (premature ejaculation) की समस्या कम होती है और पुरुष को सेक्स के दौरान ज्यादा कंट्रोल मिलता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन पुरुषों में यौन प्रदर्शन और संतुष्टि को सुधारने में सहायक माना जाता है।
Power Plus Tablet के बताए गए फायदे
पावर प्लस कैप्सल के फायदे मुख्य रूप से शरीर और दिमाग की थकान कम करने, यौन स्वास्थ्य बढ़ाने और मानसिक-सारीरिक तनाव को कम करने पर केंद्रित हैं। ये हर्बल तत्व पुरुषों में ऊर्जा, स्टैमिना और कामेच्छा बढ़ाने के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं। ध्यान दें कि इनके दावे क्लिनिकल रूप से पूरी तरह प्रमाणित नहीं हैं। पावर प्लस कैप्सल के मुख्य फायदे:
- कामेच्छा और यौन शक्ति बढ़ाना।
- मानसिक और शारीरिक तनाव कम करना।
- मांसपेशियों और स्टैमिना में सुधार।
- पारंपरिक रूप से ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ाने में सहायक।
Power Plus Tablet के साइड इफेक्ट्स
पावर प्लस कैपसूल कई पुरुष अपनी यौन शक्ति और कमजोरी बढ़ाने के लिए लेते हैं। लेकिन इसे अपने मन से लेना और यह सोच लेना कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा, सुरक्षित नहीं है। हर व्यक्ति की शारीरिक प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए इसके संभावित साइड इफेक्ट्स को समझना बेहद जरूरी है।
- पेट में हल्का भारीपन या गैस: कुछ लोगों को कैप्सल लेने के बाद पेट में असहजता, भारीपन या गैस महसूस हो सकती है।
- पाचन संबंधी हल्की समस्या: कभी-कभी उल्टी जैसी हल्की दिक्कत हो सकती है।
- त्वचा पर एलर्जी: कैपसूल के किसी तत्व से त्वचा पर खुजली, लालगी या छोटे दाने दिख सकते हैं। यह संकेत है कि शरीर किसी तत्व के प्रति सेन्सिटिव है।
- सिरदर्द या चक्कर: कुछ लोगों को को हल्का सिरदर्द या चक्कर महसूस हो सकता है। इसे हल्के या सीमित खुराक से शुरू करना मदद कर सकता है।
- अधिक मात्रा या लंबे समय तक सेवन: अगर इसे निर्माता के निर्देश के बिना अधिक मात्रा में या लंबे समय तक लिया जाए, तो असर असुरक्षित हो सकता है।
- अन्य दवाओं के साथ लेना: अगर आप कोई भी और दवाएँ खाते हैं तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?
डॉक्टर की सलाह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हर व्यक्ति की सेहत, उम्र, और मेडिकल हिस्ट्री अलग होती है। बिना जांच या सलाह के दवाएं या सप्लीमेंट लेना जोखिम भरा हो सकता है, जिससे एलर्जी, दुष्प्रभाव, या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर आपकी स्थिति को देखकर सही दवा, खुराक और सुरक्षित उपयोग का गाइडन्स देते हैं। पुरुषों की यौन समस्याओं और कमजोरी में डॉक्टर कुछ सरल और सुरक्षित उपाय सुझाते हैं:
- हर्बल प्रोडक्ट्स: बाजार में मिलने वाले हर्बल या आयुर्वेदिक Power Plus कैप्सूल सिर्फ सहायक हो सकते हैं लेकिन ईनके फायदे पूरी तरह प्रमाणित नहीं हैं। किसी भी हर्बल या ऑनलाइन बिकने वाले प्रोडक्ट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- लाइफस्टाइल बदलाव: नियमित व्यायाम करें, बैलेन्स्ड डाइट खाएं, शराब और धूम्रपान से दूर रहें, और सेक्स के दौरान तनाव कम करने के लिए कौनसेलिंग लें। ये उपाय आपकी यौन सेहत सुधारने में मदद करेंगे।
- आलोपथिक दवाएँ: डॉक्टर अक्सर बताते हैं कि आलोपथिक दवाओं पर पर्याप्त वैज्ञानिक रिसर्च और क्लिनिकल प्रूफ मौजूद होते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और प्रभावशीलता साबित होती है।
डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल, सही खुराक और लाइफस्टाइल बदलाव से यौन स्वास्थ्य में सुधार और सुरक्षित परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
Disclaimer
निम्नलिखित ब्लॉग लेख वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों और उनके संभावित प्रभावों या लाभों पर चर्चा करता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और इसे चिकित्सा सलाह या किसी योग्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर के पेशेवर मार्गदर्शन के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति या उपचार पर विचार करने से पहले, एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है। वैकल्पिक चिकित्सा में प्रथाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है जिनका कठोर वैज्ञानिक मूल्यांकन नहीं हुआ है या चिकित्सा समुदाय के भीतर व्यापक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की प्रभावशीलता, सुरक्षा और उपयुक्तता व्यक्ति, उनकी विशिष्ट चिकित्सा स्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर काफी भिन्न हो सकती है। वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को सावधानी और संदेह के साथ अपनाना महत्वपूर्ण है। कुछ प्रथाओं में संभावित जोखिम हो सकते हैं या मौजूदा चिकित्सा उपचारों के साथ परस्पर क्रिया हो सकती है। एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर आपके चिकित्सा इतिहास के आधार पर मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है, उपलब्ध साक्ष्य का मूल्यांकन सकता है, और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के संभावित लाभों और जोखिमों के बारे में सूचित सलाह दे सकता है। विशिष्ट चिकित्सा स्थितियों, एलर्जी या दवाएँ लेने वाले व्यक्तियों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर विचार करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ प्रथाओं में मतभेद या प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं, और किसी भी वैकल्पिक उपचार को अपनाने से पहले एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर के साथ इन संभावित चिंताओं पर चर्चा करना आवश्यक है।
Most Asked Questions
पावर प्लस खाने से क्या फायदे हैं?
Power Plus Tablet पुरुषों में यौन कमजोरी, इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED), प्रिमेच्योर एजेकुलेशन (PE) और कामेच्छा में कमी जैसी समस्याओं में मदद कर सकती है। इसके अलावा, यह यौन प्रदर्शन और स्टैमिना बढ़ाने में सहायक मानी जाती है।
पावर प्लस कैप्सूल की कीमत क्या है?
पावर प्लस टैबलेट और कैप्सूल की कीमत ब्रांड और मार्केटिंग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। हमेशा भरोसेमंद फार्मेसी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही खरीदें।
पावर प्लस गोली कैसे काम करती है?
इसमें मुख्य रूप से दो घटक होते हैं – सिलड़ेनाफिल और डापॉक्सेटिन। सिलड़ेनाफिल लिंग में रक्त प्रवाह बढ़ाकर इरेक्शन में मदद करता है और डापॉक्सेटिन ईजैक्यूलैशन को देर से होने में मदद करता है।
क्या पावर प्लस टैबलेट सुरक्षित है?
Power Plus Tablet कई लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह के बिना लेना जोखिम भरा हो सकता है। किसी भी दुष्प्रभाव या एलर्जी की संभावना हो सकती है। विशेषकर अगर आप किसी अन्य दवा का सेवन कर रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।