Erectile Dysfunction / Ling Kitni Der Tak Khada Hona Chahiye

लिंग कितनी देर तक खड़ा रहना चाहिए? जानें सही समय

Written by Dr. Srishti Rastogi
June 22, 2025
लिंग कितनी देर तक खड़ा रहना चाहिए? जानें सही समय

"लिंग कितनी देर तक खड़ा रहना चाहिए?" यह सवाल आज के दौर में हर उम्र के पुरुषों के मन में आता है। इसकी एक वजह है समाज में सेक्स से जुड़ी चुप्पी, और दूसरी वजह वो झूठी उम्मीदें जो पॉर्न और फिल्मों से बनती हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि अगर लिंग ज़्यादा देर तक खड़ा नहीं हो रहा, तो शायद वो "कमज़ोर" हैं। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि लिंग को बहुत देर तक खड़ा रहना चाहिए। लेकिन क्या वाकई में कोई सही समय होता है? या फिर हमें समझना चाहिए कि लिंग खड़ा रहने का समय कैसे बढ़ाएं और कब यह वाकई समस्या बन सकता है?

इस लेख में हम जानेंगे कि लिंग के खड़े रहने का सामान्य समय क्या होता है, किन परिस्थितियों में यह कम या ज़्यादा हो सकता है, और कब आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही, उन मिथकों को भी तोड़ेंगे जो पुरुषों को अनावश्यक तनाव और शर्मिंदगी में डालते हैं।

यह सवाल भारत में इतना आम क्यों है?

  • घरों में सेक्स पर चुप्पी और रिश्तों की दूरी: बहुत से परिवारों में सेक्स पर बात करना "शरम की बात" माना जाता है। माँ-बाप बच्चों को "बिगड़ने" से बचाने के लिए उन्हें इस विषय से दूर रखते हैं, जिसका नतीजा ये होता है कि बच्चे गलत जगहों से इसके बारे में जानते और सीखते हैं, और कई सवालों के जवाब तो उन्हें मिलते ही नहीं है. यहाँ तक कि अक्सर शादीशुदा कपल्स (जोड़े) भी आपस में खुलकर बात नहीं कर पाते। 
  • **फिल्मों और पॉर्न से बनी झूठी उम्मीदें:**पोर्न में 30-40 मिनट तक चलने वाले सेक्स को देखकर लोग सोचते हैं कि उन्हें भी वैसा ही करना चाहिए, जबकि रिसर्च बताती है कि असल ज़िंदगी में सेक्स का औसत समय केवल 5 से 10 मिनट होता है। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है कि ज्यादा देर तक खड़ा कैसे रखें (jyada der tak khada kaise rakhe) और क्या ऐसा करना ज़रूरी भी है?
  • **इरेक्शन से जुड़ी मर्दानगी की गलतफहमियाँ:**हमारे समाज में यह मान लिया गया है कि जो पुरुष लंबे समय तक इरेक्शन बनाए रखे, वही असली मर्द है। लेकिन सच्चाई यह है कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और हर किसी का इरेक्शन टाइम कैसे बढायें (erection time kaise badhaye) ये जानने का तरीका भी अलग हो सकता है।

erection time kaise badhaye
इन बातों के चलते धीरे-धीरे यह धारणा बन जाती है कि अगर सेक्स जल्दी खत्म हो गया या लिंग ज़्यादा देर तक खड़ा नहीं रह पाया, तो शायद मर्द होने में ही कोई कमी है।

रिसर्च क्या कहती है?

रिसर्च के अनुसार, लिंग को कितनी देर तक खड़ा रहना चाहिए, इसका कोई एक तय समय नहीं है। यह पूरी तरह आपकी शारीरिक उत्तेजना, मानसिक स्थिति, मूड, पार्टनर से जुड़ाव और आपके ऑर्गेज़्म तक पहुंचने में लगने वाले समय जैसी कई चीज़ों पर निर्भर करता है।  हालांकि इस पर बहुत ज़्यादा रिसर्च नहीं हुई है, लेकिन एक अध्ययन के अनुसार, IELT (Intravaginal Ejaculation Latency Time) यानी योनि में प्रवेश करने के बाद स्खलन (ejaculation) तक का औसत समय 33 सेकंड से लेकर 44 मिनट तक अलग-अलग पाया गया। औसतन, यह करीब 5 मिनट था [1], वहीं एक और रिसर्च के मुताबिक, रात में नींद के दौरान जो इरेक्शन अपने-आप होते हैं, वे आमतौर पर 10 मिनट या उससे ज्यादा तक रहते हैं और रातभर में कई बार होते हैं [2]। इससे पता चलता है कि आपकी बॉडी नॉर्मल  और स्वस्थ ढंग से काम कर रही है, जिसका सीधा मतलब है कि कोई भी समय “सही” या “गलत” नहीं है.

इरेक्शन का कोई परफेक्ट टाइम नहीं है। हर शरीर अलग काम करता है। पॉर्न से तुलना छोड़ दें, अपने शरीर को समझें और अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर से खुलकर बात करें। सही जानकारी ही सही समाधान है।

erection time kaise badhaye

क्या बहुत देर तक लिंग का खड़े रहना खतरनाक हो सकता है?

हाँ, अगर लिंग चार घंटे से ज़्यादा खड़ा रहे और उसमें दर्द या परेशानी हो, तो यह स्थिति Priapism (प्रियापिज़्म) कहलाती है, और यह एक मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है [3]। इसमें लिंग में खून भर तो जाता है, लेकिन सही समय पर बाहर नहीं निकल पाता, जिससे लगातार इरेक्शन बना रहता है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो लिंग की अंदरूनी बनावट को नुकसान हो सकता है, जिससे भविष्य में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) की समस्या हो सकती है। इसके 2 प्रकार होते हैं:

  • इस्कीमिक प्रियापिज़्म: यह बहुत आम, दर्दनाक, और ज्यादा गंभीर होता है। इसमें लिंग तो सख्त रहता है लेकिन उसका सिरा नरम होता है।
  • नॉन-इस्कीमिक प्रियापिज़्म: यह कम दर्दनाक होता है, लेकिन फिर भी ध्यान देना चाहिए।

अगर आपको लगे कि इरेक्शन 4 घंटे से ज़्यादा बना हुआ है, और वो भी दर्दनाक है, तो देर न करें। तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं।

लिंग के खड़े रहने को लेकर कुछ मिथक और उनकी सच्चाई 

  • अगर लिंग 30 मिनट से ज़्यादा देर खड़ा रहे तो कुछ गड़बड़ है। 30 मिनट तक लिंग का खड़े होना रहना हर किसी के लिए गड़बड़ नहीं होता। असली चिंता तो तब होती है जब इरेक्शन 4 घंटे से ज़्यादा बना रहे और उसमें दर्द या परेशानी हो, जिसे Priapism (प्रियापिज़्म) कहते हैं और इसके लिए तुरंत मेडिकल सहायता लेनी चाहिए [3]
  • मेरा इरेक्शन मेरे दोस्त से कम समय तक रहता है, तो मुझमें कुछ कमी है। हर शरीर अलग होता है। दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी स्थिति को समझना, अपने अनुभवों पर ध्यान देना और स्वीकार करना ज़्यादा फायदेमंद होता है। पुरुषों के लिए इरेक्शन टाइम बढ़ाने की टिप्स व्यक्ति पर निर्भर करती हैं
  • ऑर्गेज्म के लिए पूरा इरेक्शन ज़रूरी है। कई लोगों को बिना पूरी तरह लिंग खड़े हुए भी ऑर्गैज़्म हो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आपकी यौन क्षमता में कोई कमी है।
  • इरेक्शन का एक तय, "नॉर्मल" समय होता है। ऐसा कोई एक तय समय नहीं है। रिसर्च बताती है कि सेक्स के दौरान औसतन इरेक्शन 5 से 7 मिनट तक रहता है, लेकिन यह कुछ मिनटों से लेकर आधे घंटे तक भी हो सकता है, और यह पूरी तरह व्यक्ति की उम्र, सेहत और मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है।

erection time kaise badhaye

लिंग को ज़्यादा देर तक खड़ा रखने के कुछ आसान उपाय 

अगर इरेक्शन जल्दी खत्म हो जाता है, तो कुछ आसान तकनीकों और उपायों से इसमें सुधार लाया जा सकता है:

स्टार्ट-स्टॉप या ‘Edging’ तकनीक अपनाएं इसमें आप खुद को ऑर्गैज़्म के करीब लाकर रुक जाते हैं और कुछ समय बाद दोबारा उत्तेजना शुरू करते हैं। इसे एक सेशन में 2–3 बार दोहराने से धीरे-धीरे ऑर्गैज़्म पर कंट्रोल बढ़ता है और इरेक्शन लंबे समय तक बना रहता है। आप इसे अकेले या अपने पार्टनर के साथ भी आज़मा सकते हैं [4]

  • स्क्वीज़ (Squeeze) तकनीक इसमें जब आपको ऑर्गैज़्म का अहसास होने लगे, तो लिंग की नोक (ग्लान्स) को हल्के दबाव से तब तक पकड़ें जब तक उत्तेजना कम न हो जाए। यह भी एक व्यवहारिक तरीका है जिससे नियंत्रण बढ़ता है।

  • अन्य उपाय 

    • क्लाइमैक्स कंट्रोल कंडोम का इस्तेमाल करें [5]
    • सेक्स से 1–2 घंटे पहले मास्टर्बेशन करें 
    • पेनिस रिंग या पंप का इस्तेमाल करें (डॉक्टर से पूछकर)
  • दवाओं की मदद लें (ED मेडिकेशन) अगर इरेक्शन जल्दी ढीला हो जाता है या बहुत जल्दी स्खलन हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर PDE5 इनहिबिटर दवाएं (जैसे सिल्डेनाफिल, टैडालाफिल आदि) ली जा सकती हैं [6]। ये लिंग में खून का बहाव बढ़ाकर इरेक्शन को बेहतर बनाती हैं। अगर कोई पूछे कि ling ko jyada der tak khada kaise rakhe, तो डॉक्टर सही गाइडेंस दे सकते हैं।

    erection time kaise badhaye
         स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखें

    • पौष्टिक भोजन लें: जैसे अनार, लहसुन, और सूखे मेवे, जो इरेक्शन बढ़ाने के घरेलू उपाय में गिने जाते हैं।
    • व्यायाम करें: खासकर कीगल एक्सरसाइज़, जो पेनिस में इरेक्शन कैसे बढ़ाएं में मदद करती है।
    • शराब और स्मोकिंग से दूरी बनाएं।
    • पार्टनर से खुलकर बात करें: परफॉर्मेंस को लेकर मन में अगर कोई चिंता या दबाव है, तो इससे इरेक्शन पर असर पड़ सकता है। पार्टनर से ईमानदारी और खुलेपन से बात करने से मन हल्का होता है और आपसी समझ भी बढ़ती है।

    निष्कर्ष

    अगर आप भी ऐसे सवालों से जूझ रहे हैं, तो घबराएं नहीं। सही जानकारी, जीवनशैली में सुधार, और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से मदद लेकर यह समस्या हल की जा सकती है। खुद को समझना, शरीर की जरूरतों को सुनना और ज़रूरत होने पर सही मदद लेना ही असली समाधान है।

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    वायग्रा लेने पर लिंग कितनी देर तक खड़ा रहता है?

    वायग्रा (सिल्डेनाफिल) लिंग में खून का बहाव बढ़ाकर लिंग को खड़ा रखने में मदद करता है। इसका असर लगभग 4 से 6 घंटे तक रह सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लिंग लगातार खड़ा रहेगा। उत्तेजना के अनुसार लिंग खड़ा होता और सामान्य हो जाता है।

    कैसे पता चलेगा कि मेरा लिंग पूरी तरह खड़ा है?

    जब लिंग सख्त होकर सेक्स के लिए पर्याप्त कठोर हो जाता है तो इसे पूरा खड़ा रहना माना जाता है। हर व्यक्ति में कठोरता का स्तर थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन यदि सेक्स के लिए पर्याप्त सख्ती है तो यह सामान्य है।

    मेरा लिंग जल्दी क्यों ढीला हो जाता है?

    तनाव, चिंता, थकान, ध्यान भटकना, शराब, कुछ दवाइयाँ या परफॉर्मेंस प्रेशर के कारण लिंग जल्दी ढीला हो सकता है। कभी-कभी खून के प्रवाह में कमी या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी वजह हो सकते हैं।

    लिंग को सख्त और लंबे समय तक खड़ा रखने के लिए कौन से आहार फायदेमंद हैं?

    जो आहार खून के बहाव को बेहतर करते हैं वे लिंग के खड़े रहने में भी मदद करते हैं। जैसे: तरबूज, अनार, हरी सब्जियां, चुकंदर, डार्क चॉकलेट, सैल्मन मछली और मेवे।

    बार-बार लिंग खड़ा होने से कैसे बचें?

    अक्सर युवाओं में बिना कारण बार-बार लिंग खड़ा होना सामान्य है। ऐसे में ध्यान हटाना, ढीले कपड़े पहनना, रिलैक्सेशन तकनीक अपनाना और तनाव कम करना फायदेमंद हो सकता है। अगर परेशानी बढ़े तो डॉक्टर से सलाह लें।

    Why Should You Trust Us?

    This article was written by Dr. Srishti Rastogi, who has more than 1 years of experience in the healthcare industry.

    Allo has the expertise of over 50+ doctors who have treated more than 1.5 lakh patients both online and offline across 30+ clinics.

    Our mission is to provide reliable, accurate, and practical health information to help you make informed decisions.

    For This Article

    • We referenced peer-reviewed medical research studies on topics like IELT (Intravaginal Ejaculation Latency Time), erectile function, and priapism to provide science-backed answers.
    • We consulted clinical guidelines and insights from urologists, sexologists, and sexual wellness experts to ensure practical, doctor-approved advice.
    • We explored social media discussions, YouTube videos, and online communities where real people share their concerns about erection duration and performance anxiety.
    • We analyzed forum conversations on Reddit, Quora, and health communities to address common myths, misconceptions, and real-life questions people are struggling with.
    • Our goal is to combine medical expertise with real-world concerns, so you get clear, honest, and judgment-free information you can trust.