लौंग का तेल लिंग पर लगाने के फायदे और नुकसान: पूरी जानकारी
Written by Dr. Anvi Dogra
Dr. Anvi Dogra is a medical writer and healthcare professional with a doctoral background in clinical sciences. She leverages her medical training to produce deeply researched, people first content across the wellness industries. With a "360-degree" understanding of the healthcare industry, Dr. Anvi focuses on bridge-building between clinical data and patient wellness. Known for her ability to make complex medical topics accessible and engaging, Dr. Anvi ensures that all health information is grounded in clinical evidence.
•
September 15, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
Quick Read
लौंग का तेल लिंग पर हल्का सुन्नपन और शीघ्रपतन में अस्थायी राहत दे सकता है, लेकिन यह किसी यौन रोग का स्थायी इलाज नहीं है। इसे हमेशा किसी हल्के तेल जैसे नारियल या बादाम तेल में मिलाकर, पैच टेस्ट के बाद और सेक्स से पहले धोकर ही इस्तेमाल करें। तेल का गलत या ज़्यादा इस्तेमाल जलन, खुजली और कंडोम फटने का खतरा बढ़ा सकता है। पार्टनर की सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी है। सही इलाज और स्थायी समाधान के लिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
लौंग का तेल एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही ज्यादातर लोग दाँत दर्द या मसूड़ों की तकलीफ़ याद करते हैं। लेकिन हाल के समय में इसे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य, खासकर शीघ्रपतन और हल्की झनझनाहट जैसी समस्याओं में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। कई लोग इसे घर पर आसान उपाय मानकर सीधे उपयोग करने लगते हैं, जबकि असलियत यह है कि इसका असर टेम्परेरी होता है और गलत तरीके से लगाने पर यह फायदे की बजाय नुकसान भी पहुँचा सकता है। यही वजह है कि किसी भी यौन समस्या में बिना सोचे-समझे घरेलू नुस्ख़े अपनाने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सुरक्षित और सही कदम होता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे लौंग के तेल के फायदे, लगाने का सही तरीका और इसके संभावित साइड इफेक्ट्स।
Allo asks
क्या आपने कभी लौंग का तेल यौन स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल किया है?
लिंग पर लौंग का तेल लगाने के फायदे
लौंग के तेल में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पुरुषों के यौन स्वास्थ्य और त्वचा को कुछ हद तक फायदा पहुंचा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, ये लाभ टेम्परेरी होते हैं। किसी भी यौन समस्या का सही और सुरक्षित इलाज डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए। आइए अब इसके मुख्य फायदे जानते हैं।
शीघ्रपतन (Premature Ejaculation में मदद
लौंग का तेल हल्का सुन्न करता है, जिससे सेन्सिटिविटी थोड़ी कम हो जाती है। इससे स्पर्म निकलने में थोड़ी देरी हो सकती है। एक छोटी स्टडी [1] में पाया गया कि 1% लौंग-तेल जेल सेक्स से 10 मिनट पहले लगाने पर शीघ्रपतन के लक्षणों में सुधार ला सकता है। लेकिन इसका असर सभी पर एक जैसा नहीं होता। बार-बार समस्या होने पर डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है। [1]
हल्की दर्द और झनझनाहट में राहत
लौंग का तेल पुराने समय से मसूड़ों और दाँत दर्द में लगाया जाता है। इस ही “लोकल एनेस्थेटिक” असर से कुछ पुरुषों को लिंग की त्वचा की हल्की झनझनाहट या दर्द में भी आराम मिल सकता है। [2] [3]
त्वचा को शांत करना और सूजन कम करना
लौंग के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह हल्का लालपन, सूजन या दरार को शांत करने और भरने में मदद कर सकता है। लेकिन ज़्यादा गाढ़ा (undiluted) तेल लगाने से जलन और नुकसान भी हो सकता है।
कीटाणुओं से बचाव
कुछ लैब रेसेयरचेस में लौंग के तेल में बैक्टीरिया और फंगस को रोकने वाले गुण भी मिले हैं। इससे हल्की खुजली या इरिटेशन से बचाव हो सकता है। मगर यह किसी इन्फेक्शन का इलाज नहीं है। अगर घाव, फोड़ा, बदबूदार डिस्चार्ज या तेज़ खुजली हो तो डॉक्टर को दिखाएँ। [4] [2] लौंग का तेल किसी भी सेक्स और इरेक्शन संबंधी समस्या का इलाज नहीं है। सेक्स ओर यौन समस्या कई वजहों से हो सकती हैं जैसे शुगर, हार्ट, तनाव या हार्मोन की दिक्कत। असली कारण समझना और सही इलाज लेना ज़रूरी है।
लौंग का तेल लिंग पर कैसे लगाएँ?
लौंग का तेल लगाने से पहले कुछ ज़रूरी नियमों को समझना बहुत आवश्यक है। सुरक्षित उपयोग के लिए तीन बड़े कदम अपनाने चाहिए
- तेल को सही तरह से पतला करना
- पैच टेस्ट करना
- सेक्स से पहले इसे धोना
स्टेप 1: तेल को पतला करें (Dilution)
लौंग का तेल बहुत तेज़ और गरम प्रकृति का होता है। इसे सीधे सेन्सिटिव स्किन पर लगाने से जलन, खुजली या लालगी हो सकती है। इसलिए इसे हमेशा किसी कैरीयर ऑयल (जैसे नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या जोजोबा ऑयल) में मिलाकर ही उपयोग करना चाहिए। [5]
स्टेप 2: पैच टेस्ट करें
लौंग का तेल त्वचा पर अलग-अलग लोगों में अलग तरह से असर कर सकता है। इसलिए इसे सीधे लिंग पर लगाने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करना चाहिए। इसके लिए तेल को कैरीयर ऑयल में अच्छी तरह मिलाकर कलाई या बाँह की अंदरूनी हिस्से पर हल्का सा लगाएँ। अब ध्यान दें कि उस जगह पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं हो रही। अगर लालगी, खुजली या जलन जैसी समस्या दिखाई दे तो इस तेल का उपयोग न करें।
स्टेप 3: लगाने का समय
सेक्स से लगभग 10 मिनट पहले थोड़ी-सी मात्रा क्रीम को ग्लान्स और शाफ्ट पर हल्के हाथ से लगाना चाहिए। इंटरकोर्स से पहले इसे हल्के साबुन और गुनगुने पानी से धो लेना ज़रूरी है, ताकि पार्टनर को जलन की समस्या न हो।
स्टेप 4: कंडोम सेफ़्टी
अगर आप लेटेक्स कंडोम का उपयोग कर रहे हैं, तो लौंग का तेल लुब्रिकेंट के रूप में न इस्तेमाल करें, क्योंकि ये लेटेक्स को कमजोर कर सकते हैं और कंडोम फटने का खतरा बढ़ा देते हैं। इससे कंडोम की प्रभावशीलता कम हो जाती है। बेहतर ऑप्शन यह है कि या तो तेल लगाने के बाद लिंग को अच्छी तरह से धो करके लेटेक्स कंडोम पहनें। कंडोम का उपयोग करते समय हमेशा जल-आधारित लुब्रिकेंट ही अपनाएँ।
लौंग का तेल लिंग पर लगाने के साइड इफेक्ट्स
यह समझना ज़रूरी है कि कोई भी तेल, घरेलू नुस्खा या मालिश किसी भी यौन समस्या या रोग को ठीक नहीं कर सकती। ऐसे तरीकों से सिर्फ़ टेम्परेरी असर मिल सकता है, लेकिन यह इलाज नहीं है। उल्टा, तेल का गलत इस्तेमाल कई साइड इफेक्ट्स भी पैदा कर सकता है।
- जलन, खुजली, लाल दाने, या ज़्यादा सुन्नपन
- पार्टनर की त्वचा में जलन
- लेटेक्स कंडोम का कमजोर होना
निष्कर्ष
लौंग का तेल लिंग पर लगाने से कुछ पुरुषों को यौन समस्याओं में टेम्परेरी राहत मिल सकती है, लेकिन यह किसी भी यौन रोग का पाकका इलाज नहीं है। ज़्यादा या गलत उपयोग से जलन, खुजली, एलर्जी और कंडोम फटने जैसे खतरे भी बढ़ जाते हैं। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले हमेशा सही तरीका अपनाएँ, ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें और याद रखें कि असली समाधान तभी संभव है जब समस्या के कारण का सही इलाज किया जाए।
Disclaimer
The following blog article provides general information and insights on various topics. However, it is important to note that the information presented is not intended as professional advice in any specific field or area. The content of this blog is for general educational and informational purposes only. The content should not be interpreted as endorsement, recommendation, or guarantee of any product, service, or information mentioned. Readers are solely responsible for the decisions and actions they take based on the information provided in this blog. It is essential to exercise individual judgment, critical thinking, and personal responsibility when applying or implementing any information or suggestions discussed in the blog.
Most Asked Questions
लौंग के तेल से लिंग की मालिश करने से क्या होता है?
लौंग के तेल में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो हल्का सुन्नपन पैदा करता है। इससे कुछ पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या में अस्थायी राहत मिल सकती है। लेकिन यह कोई स्थायी इलाज नहीं है और गलत इस्तेमाल से जलन या खुजली जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
पेनिस को मोटा और लंबा करने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?
किसी भी तेल या मालिश से लिंग का आकार स्थायी रूप से न मोटा होता है और न ही लंबा। ऐसे दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इस तरह के प्रयोग से नुकसान ज़्यादा हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे सही उपाय है।
क्या लौंग का तेल लगाने से पार्टनर को नुकसान हो सकता है?
हाँ, अगर सेक्स से पहले तेल पूरी तरह से न धोया जाए तो पार्टनर की त्वचा पर जलन, खुजली या असहजता हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह धोना ज़रूरी है।
क्या लौंग का तेल कंडोम को नुकसान पहुँचाता है?
हाँ, तेल लगाने से लेटेक्स कंडोम कमजोर हो जाते हैं और फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर कंडोम का इस्तेमाल करना है, तो सेक्स से पहले तेल को पूरी तरह धो लेना चाहिए या नॉन-लेटेक्स कंडोम का चुनाव करना चाहिए।
क्या लौंग का तेल यौन रोगों का इलाज कर सकता है?
नहीं। लौंग का तेल केवल कुछ समय के लिए असर दिखा सकता है, जैसे हल्की सुन्नता या शीघ्रपतन में थोड़ी राहत। लेकिन यह किसी भी यौन रोग का स्थायी इलाज नहीं है। सही इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
Sources
- 1.
Effect of Topical Clove (Syzygium aromaticum (L.) Merr. & L.M.Perry) Gel on Premature Ejaculation: A Pilot Randomized Double-Blind Placebo-Controlled Clinical Trial
- 2.
Eugenol (Clove Oil)
- 3.
The effect of clove and benzocaine versus placebo as topical anesthetics
- 4.
Antifungal activity of essential oils against fungi isolated from air
- 5.
The Influence of Carrier Oils on the Antimicrobial Activity and Cytotoxicity of Essential Oils