पुरुषों में डिस्चार्ज का समय कैसे बढ़ाएं?
Written by Dr. Srishti Rastogi
Dr. Srishti Rastogi is a medical writer and healthcare professional dedicated to high-quality patient education and public health awareness. Leveraging her clinical background, she produces deeply researched, evidence-based content for digital health platforms and medical publications. Dr. Srishti’s unique dual perspective as a clinician and communicator allows her to craft content that builds trust and credibility with readers navigating sensitive health topics.
•
August 11, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
संक्षेप
पुरुष अपने डिस्चार्ज समय को बढ़ाने के लिए कई प्रभावी तरीके अपना सकते हैं, जैसे कीगल एक्सरसाइज करना, फोरप्ले को बैलेंस तरीके से मैनेज करना, और स्टॉप-स्टार्ट या स्क्वीज़ जैसी तकनीकों का उपयोग करना। साथ ही, हेल्दी लाइफस्टाइल, पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस कंट्रोल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुछ मामलों में, डॉक्टर की सलाह से दवाएं, स्प्रे या स्पेशल कंडोम का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। सही तकनीकों का नियमित अभ्यास और विशेषज्ञ की गाइडेंस से सेक्स टाइम को लंबे समय तक बनाए रखना पूरी तरह संभव है।
अगर आप सोच रहे हैं "पुरुषों में डिस्चार्ज का समय कैसे बढ़ाएं?" या फिर "sex timing kaise badhaye" तो आप सही जगह पर हैं। जल्दी डिस्चार्ज होना (Premature Ejaculation) बहुत आम है और ज़्यादातर पुरुष अपनी ज़िंदगी में कभी न कभी इस स्थिति से गुज़रते हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, जल्दी स्खलन पुरुषों में सबसे आम यौन समस्या है [1]। अच्छी खबर ये है कि सही तकनीक, थोड़ी प्रैक्टिस, लाइफ़स्टाइल में बदलाव और ज़रूरत पड़ने पर मेडिकल मदद से आप अपने डिस्चार्ज टाइम को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे - जल्दी डिस्चार्ज होने के असली कारण, इसे रोकने के घरेलू और मानसिक तरीके, असरदार यौन तकनीकें, डाइट और सप्लीमेंट टिप्स, और वो मेडिकल ऑप्शन्स जो आपके आत्मविश्वास और परफ़ॉर्मेंस, दोनों को बढ़ा देंगे।
डिस्चार्ज टाइम को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण
- उम्र: उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन लेवल और शारीरिक स्टैमिना में बदलाव आते हैं, जिससे कंट्रोल पर असर पड़ सकता है।
- तनाव और परफॉर्मेंस एंग्जायटी: “क्या मैं अच्छा परफॉर्म कर पाऊँगा?” जैसी चिंता दिमाग को बेचैन कर देती है और स्खलन जल्दी हो जाता है।
- गलत खानपान: न्यूट्रिशन की कमी, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा शराब शरीर की एनर्जी और हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ते हैं।
- स्वास्थ्य समस्याएं: शुगर, दिल की बीमारी, मोटापा और हार्मोनल असंतुलन खून के बहाव और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं।
- यौन अनुभव की कमी: शरीर की उत्तेजना के पैटर्न को न पहचान पाने से कंट्रोल पाना मुश्किल हो जाता है।
- अत्यधिक पोर्न और अत्यधिक उत्तेजना: सोशल मीडिया के यूज़र्स भी मानते हैं कि पोर्न न देखना और ज़रूरत से ज्यादा खुद को उत्तेजित न करना ऑर्गेज़्म को देरी से लाने में बहुत मदद करता है।
- मानसिक कारण: अगर समस्या आपके दिमाग में है (जैसे चिंता, अपराधबोध, रिश्ते की दिक्कत), तो भी आप अपने स्खलन पर कंट्रोल नहीं कर सकते।
Allo Health Clinic में अब तक हमारे डॉक्टर्स ने 80,000 से अधिक प्रीमैच्योर इजैकुलेशन के केस देखे हैं। इनमें से हर 10 में से लगभग 7 मरीजों को दवा की ज़रूरत ही नहीं पड़ी। उन्होंने सिर्फ़ व्यवहारिक तकनीकें, माइंडफुलनेस और जीवनशैली सुधार अपनाकर डिस्चार्ज टाइम में उल्लेखनीय सुधार पाया।
पुरुषों में डिस्चार्ज का समय बढ़ाने के घरेलू और प्राकृतिक तरीके
1. जीवनशैली में बदलाव
- संतुलित आहार लें: जिंक, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट (जैसे पालक, कद्दू के बीज, मछली, अखरोट) यौन स्वास्थ्य को सपोर्ट करती है, हालाँकि अभी इस पर रिसर्च सीमित है [2]। अगर आप सोच रहे हैं "यौनशक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?" तो ये फूड्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
- नियमित व्यायाम: कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज (Kegels) शरीर को मज़बूत और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
- स्मोकिंग और शराब का सेवन सीमित करें: ये ब्लड फ्लो और नर्व सेंसिटिविटी को खराब करते हैं।
- पर्याप्त नींद लें: नींद की कमी से टेस्टोस्टेरोन कम होता है और परफॉर्मेंस प्रभावित होती है।
- तनाव प्रबंधन: योग, ध्यान (Meditation), Breath of Fire, Pranayama दिमाग को शांत रखते हैं, जिससे कंट्रोल बेहतर होता है।
2. पेल्विक फ्लोर (Kegel) एक्सरसाइज
कैसे करें:
- पेशाब का बहाव बीच में रोकने की कोशिश करके पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की पहचान करें।
- इन मांसपेशियों को 3–5 सेकंड तक कसकर पकड़ें और फिर ढीला छोड़ें।
- 10–15 बार दोहराएं, दिन में 2–3 सेट करें।
एक अध्ययन में 40 में से 33 पुरुषों ने 12 सप्ताह के भीतर अपने स्खलन समय में सुधार दिखाया [3]। ध्यान दें: अगर समस्या मानसिक कारणों से है, तो सिर्फ कीगल एक्सरसाइज मददगार नहीं होगी। आपको मानसिक रिलैक्सेशन टेक्नीक्स भी अपनानी होंगी।
3. व्यावहारिक तकनीकें
- स्टॉप-स्टार्ट मेथड: जब उत्तेजना चरम (पीक) पर हो, तो रुक जाएं, कुछ सेकंड सांस लें, और फिर दोबारा शुरू करें [4]।
- एजिंग (Edging): सेक्स या हस्तमैथुन में कई बार स्खलन के करीब जाकर रुकना।
- पोज़िशन कंट्रोल: पार्टनर को ऊपर रहने दें ताकि आप कंट्रोल कर सकें और ज़रूरत पड़ने पर रुक सकें। कुछ लोग इसे "डालते ही गिर जाता है घरेलू उपाय" के रूप में भी खोजते हैं, लेकिन ये एक साइंटिफिक तरीका है जिससे आप स्खलन को रोकना सीखते हैं।
Allo Health Clinic Data: हमारे डॉक्टरों के अनुभव में, स्टॉप-स्टार्ट, एजिंग और पोज़िशन कंट्रोल जैसी तकनीकों का अभ्यास करने वाले मरीजों में बिना दवा के औसतन 2–4 मिनट का अतिरिक्त डिस्चार्ज कंट्रोल देखा गया।
4. सेक्स से पहले हस्तमैथुन
अगर आप पार्टनर के साथ सेक्स से थोड़ी देर पहले मास्टरबेशन करते हैं, तो कई बार आपको ऑर्गैज़्म आने में ज़्यादा समय लग सकता है। कुछ लोग इसे एक तरह की थेरेप्यूटिक मसाज की तरह इस्तेमाल करते हैं। 2019 की एक स्टडी में पाया गया कि पेनिस रूट मास्टरबेशन (लिंग के बेस/जड़ पर मसाज) करने से स्खलन में देरी हो सकती है [5]। कैसे करें पेनिस रूट मास्टरबेशन
- अपने लिंग के बेस के पास, दोनों अंगूठे रखें।
- अंगूठों को गोल-गोल घुमाएँ या ऊपर-नीचे रगड़ें।
- जब आपको लगे कि आप स्खलन के करीब हैं, तो मसाज रोक दें।
थोड़ी देर रुकने के बाद दोबारा शुरू करें। इस टेक्निक का अभ्यास करने से समय के साथ आपका डिस्चार्ज टाइम बढ़ सकता है और सेक्स के दौरान कंट्रोल बेहतर हो सकता है।
5. कंडोम और टॉपिकल प्रोडक्ट्स का उपयोग
- थिक कंडोम या डिले कंडोम लिंग की संवेदनशीलता कम करते हैं [6]।
- लिडोकेन स्प्रे/क्रीम से भी लिंग के सिरे को सुन्न कर टाइम बढ़ाया जा सकता है [7]। सेक्स से करीब 20 से 30 मिनट पहले इसका हल्का सा इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसे ज़्यादा देर तक लगाकर न रखें, वरना इरेक्शन पर असर पड़ सकता है और सेक्स से पहले लिंग को अच्छी तरह से धो लें। कई लोग इसे "ढीलापन दूर करने की दवा आयुर्वेदिक" की तरह सर्च करते हैं, लेकिन ये मेडिकल प्रोडक्ट है और डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।
Allo asks
क्या आपने कभी समय से पहले डिस्चार्ज (प्रिमैच्योर इजैकुलेशन) को रोकने के लिए कोई तरीका अपनाया है?
यूज़र्स के अनुभव से पुरुषों के डिस्चार्ज का समय बढ़ाने के कुछ टिप्स
- पोर्न से दूरी: कम अराउज़ल से दिमाग शांत रहता है और कंट्रोल बेहतर होता है।
- 1–8 घंटे पहले फैपिंग: पहले ही स्खलन हो जाने से दूसरा ज़्यादा कंट्रोल्ड होता है।
- सेक्स के दौरान दिमाग में मैथ्स करना: कुछ यूजर्स ने शेयर किया कि वो सेक्स के बीच-बीच में दिमाग में गुणा-भाग करते हैं, जिससे सेक्स से फोकस हट कर डिस्चार्ज का टाइम बढ़ जाता है।
- सांस पर कंट्रोल – गहरी सांस लेने और प्राणायाम करने से उत्तेजना नियंत्रित होती है।
पुरुषों के डिस्चार्ज का समय बढ़ाने के लिए क्लीनिकल इलाज और दवाइयां
- Dapoxetine: ये खास दवा ऑर्गैज़्म को देर करने के लिए दी जाती है, जिससे टाइम बढ़ता है [8]। इसे सेक्स से लगभग 1-3 घंटे पहले लिया जाता है, लेकिन यह सिर्फ डॉक्टर के कहने पर ही लेनी चाहिए क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स (जैसे चक्कर आना, मितली) हो सकते हैं।
- Cialis (Tadalafil): लंबे समय तक इरेक्शन बनाए रखने में मदद करती है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है। लेकिन यह तुरंत स्खलन पर कंट्रोल नहीं देती, बस आपको ज्यादा देर तक एक्टिव रहने का मौका देती है।
- Viagra (Sildenafil): खून का बहाव बढ़ाकर इरेक्शन मजबूत और लंबा बनाती है। इसे सेक्स से लगभग 30-60 मिनट पहले लिया जाता है, लेकिन हार्ट के मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकती है, इसलिए पहले मेडिकल चेकअप जरूरी है।
- नेचुरल सप्लीमेंट्स: अश्वगंधा, जिनसेंग, जिंक और मैग्नीशियम जैसी चीजें ऊर्जा और स्टैमिना में मदद कर सकती हैं। भले ही सप्लीमेंट्स नेचुरल हों, फिर भी हर किसी के शरीर पर इनका असर अलग होता है। इसलिए किसी भी नए सप्लीमेंट या दवा को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- सर्जरी: कुछ मामलों में नसों या शारीरिक संरचना में सुधार कर डिस्चार्ज पर कंट्रोल बढ़ाने के लिए की जाती है।
- काउंसलिंग और सेक्स थेरेपी: परफॉर्मेंस एंग्ज़ायटी, तनाव, या रिलेशनशिप समस्याओं को दूर कर, मानसिक रूप से रिलैक्स होने और टाइमिंग सुधारने में मदद करती है [9]।
कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
- अगर लगातार जल्दी स्खलन हो रहा है और यह आपके रिश्ते, यौन संतुष्टि या आत्मविश्वास पर असर डाल रहा है।
- स्खलन के साथ दर्द, जलन, खून आना या अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों।
- हार्मोनल असंतुलन, नसों से जुड़ी समस्या, डायबिटीज़ या अन्य कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या हो।
निष्कर्ष
पुरुषों में डिस्चार्ज का समय कैसे बढ़ाएं- यह सिर्फ़ एक तकनीक का खेल नहीं है। यह शरीर, दिमाग और आदतों के बीच बैलेंस बनाने की कला है। कुछ लोग सांस लेने की तकनीक से सुधार पाते हैं, कुछ डिले कंडोम से, और कुछ तो सेक्स के दौरान मैथ्स करके भी! सबसे ज़रूरी है खुद को समझना, पार्टनर से खुलकर बात करना और लगातार प्रैक्टिस करना।
डिस्क्लेमर
निम्नलिखित ब्लॉग लेख में चिकित्सा उपचार और हस्तक्षेप पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। व्यक्तिगत चिकित्सा सलाह के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर का मार्गदर्शन लें। चिकित्सा उपचार जटिल हैं और उसे व्यक्तिगत परिस्थितियों के अनुरूप बनाया जाना चाहिए। इस ब्लॉग में प्रस्तुत जानकारी हर किसी पर लागू नहीं हो सकती है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की चिकित्सा स्थिति, इतिहास और ज़रूरतें अद्वितीय हैं। केवल एक योग्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर ही आपकी विशिष्ट चिकित्सा स्थिति का मूल्यांकन कर सकता है, प्रासंगिक कारकों पर विचार कर सकता है, और निदान, उपचार विकल्प और निगरानी के लिए उचित सिफारिशें प्रदान कर सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि स्व-निदान, स्व-दवा, या उपचार निर्णयों के लिए केवल इस ब्लॉग में दी गई जानकारी पर निर्भर रहने से गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मैं अपने डिस्चार्ज का समय कैसे बढ़ाऊं?
सेक्स के दौरान धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाएं, ज़्यादा उत्तेजना से बचें और बीच-बीच में पोज़ बदलें। साथ ही, हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और स्ट्रेस कम करना भी असरदार होता है।
पुरुष में डिस्चार्ज की मात्रा कैसे बढ़ाई जाए?
पर्याप्त पानी पिएं, प्रोटीन और जिंक से भरपूर डाइट लें (जैसे अंडा, मछली, बीज, नट्स), शराब व धूम्रपान कम करें और पर्याप्त नींद लें।
क्या पुरुष 2 घंटे तक टिक सकते हैं?
लगातार 2 घंटे तक सेक्स करना सामान्यतः ज़रूरी या संभव नहीं होता। लेकिन, ब्रेक लेकर या पोज़ बदलते हुए लंबा समय लिया जा सकता है। ज़्यादातर पुरुष 5–25 मिनट के बीच टिकते हैं।
बेड में ज़्यादा समय टिकने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?
बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा लेना ख़तरनाक हो सकता है। डॉक्टर अक्सर Dapoxetine जैसी दवाएं जल्दी स्खलन के लिए लिखते हैं, लेकिन ये मेडिकल सुपरविजन में ही लें।
क्या Viagra ज़्यादा देर तक टिकने में मदद करती है?
Viagra मुख्य रूप से इरेक्शन बनाए रखने में मदद करती है, लेकिन यह स्खलन का समय सीधे तौर पर नहीं बढ़ाती।
Sources
- 1.
Premature Ejaculation
- 2.
Magnesium in human semen: possible role in premature ejaculation
- 3.
Lifelong premature ejaculation can be treated by pelvic floor exercises
- 4.
Behavioral Therapies for Management of Premature Ejaculation: A Systematic Review
- 5.
Regular penis-root masturbation, a novel behavioral therapy in the treatment of primary premature ejaculation
- 6.
Efficacy evaluation of thickened condom in the treatment of premature ejaculation
- 7.
Effectiveness and tolerability of lidocaine 5% spray in the treatment of lifelong premature ejaculation patients: a randomized single-blind placebo-controlled clinical trial
- 8.
Dapoxetine treatment in patients with lifelong premature ejaculation: the reasons of a "Waterloo"
- 9.
Psychosexual therapy for premature ejaculation