आयुर्वेदिक वियाग्रा: क्या यह सुरक्षित है?
Written by Dr. Anvi Dogra
Dr. Anvi Dogra is a medical writer and healthcare professional with a doctoral background in clinical sciences. She leverages her medical training to produce deeply researched, people first content across the wellness industries. With a "360-degree" understanding of the healthcare industry, Dr. Anvi focuses on bridge-building between clinical data and patient wellness. Known for her ability to make complex medical topics accessible and engaging, Dr. Anvi ensures that all health information is grounded in clinical evidence.
•
October 8, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
Quick Read
आयुर्वेदिक और हर्बल टैबलेट्स स्टैमिना बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये किसी भी समस्या का स्थायी इलाज नहीं हैं। इनके असर व्यक्ति-विशेष पर निर्भर करते हैं और कभी-कभी इनमें छुपे हुए पदार्थ हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अच्छा लाइफस्टाइल, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। प्राकृतिक उपाय तभी सुरक्षित और असरदार होंगे जब इन्हें सही तरीके से अपनाया जाए।
बहुत से आयुर्वेदिक दवाएँ हैं जो पुरुषों की यौन क्षमता, स्टैमिना और आत्मविश्वास बढ़ाने का दावा करते हैं। लेकिन इनका चुनाव करते समय जानकारी और सावधानी बेहद ज़रूरी है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि असली वायग्रा टैबलेट क्या है। यह एक प्रिस्क्रिप्शन ऑलोपैथिक दवा है, जो पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) यानी नपुंसकता के इलाज के लिए दी जाती है। यह लिंग में रक्त प्रवाह बढ़ाकर इरेक्शन प्राप्त करने और बनाए रखने में मदद करती है। यह दवा phosphodiesterase type-5 (PDE-5) inhibitors नामक ग्रुप में आती है। आजकल जो लोग ऑलोपैथिक दवाओं से बचना चाहते हैं, वे ऐसे प्राकृतिक ऑप्शन की ओर बढ़ रहे हैं जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) में मदद कर सकें। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कौन-सी आयुर्वेदिक या टैबलेट्स वियाग्रा जैसी मानी जाती हैं, ये शरीर पर कैसे असर करती हैं, और डॉक्टर की सलाह लेना क्यों जरूरी है।
Allo asks
आपको क्या लगता है, क्या आयुर्वेदिक दवाएँ यौन शक्ति बढ़ाने में मदद कर सकती हैं?
वियाग्रा जैसे बताए जाने वाली आयुर्वेदिक दवाएँ
आज के समय में जब कई पुरुष दवाओं से बचना चाहते हैं, तो वे “नेचुरल वियाग्रा” या आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स की ओर रुख कर रहे हैं। मार्केट में ऐसे कई हर्बल प्रोडक्ट्स और टैबलेट्स मिलते हैं, जो खुद को पुरुष शक्ति और इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) के लिए प्राकृतिक समाधान बताते हैं। लेकिन क्या ये वास्तव में असरदार हैं? चलिए, संक्षेप में जानते हैं। इनमें Tentex Forte (Himalaya), Vigorex Gold Capsule (Zandu), Power Plus, Fire 100 Tablet, शिलाजीत रसायन वटी (Patanjali) और Horsefire Tablets जैसी दवाएँ शामिल हैं। इन दवाओं में अश्वगंधा, शिलाजीत, सफेद मूसली, कौंच बीज, कपिकच्छु और केसर जैसी जड़ी-बूटियाँ मुख्य सामग्री के रूप में पाई जाती हैं। इन तत्वों को बहुत समय से यौन स्वास्थ्य के लिए प्रयोग किया जाता है। कंपनियाँ इनका दावा करती हैं कि ये यौन शक्ति, ऊर्जा, स्टैमिना और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि इन दावों का कोई मजबूत साइअन्टिफिक प्रूफ नहीं है। हर व्यक्ति पर इनका असर अलग हो सकता है, और लंबे समय तक या बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने से सिरदर्द, एलर्जी, ब्लड प्रेशर बढ़ना, हार्मोनल असंतुलन या अन्य साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। कुछ मामलों में सरकार और स्वास्थ्य संगठनों ने चेतावनी दी है कि कई उत्पाद “प्राकृतिक” होने का दावा करते हैं, लेकिन इनमें कभी-कभी छुपे हुए अन्य दवाइयाँ या पदार्थ मिलाए जा सकते हैं। इसलिए, चाहे आप आयुर्वेदिक हर्बल सप्लीमेंट्स लें या एलोपैथिक दवाएँ, डॉक्टर की सलाह लेना हमेशा जरूरी है। ये दवाएँ किसी भी यौन समस्या का पर्मानेंट इलाज नहीं है।
डॉक्टर की सलाह लेना क्यूँ जरूरी है?
कोई भी आयुर्वेदिक या हर्बल दवा किसी भी स्वास्थ्य समस्या का पूरा इलाज नहीं कर सकती। यौन स्वास्थ्य केवल दवा पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह कई अन्य चीज़ों पर आधारित होता है:
- स्ट्रेस: ज्यादा तनाव हार्मोन बैलन्स को प्रभावित कर सकता है और सेक्स ड्राइव कम कर सकता है।
- नींद: अच्छी और गहरी नींद हार्मोन प्रोडक्शन और ऊर्जा स्तर के लिए जरूरी है।
- मानसिक स्वास्थ्य चिंता या मानसिक थकान यौन इच्छाशक्ति और प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।
- शारीरिक गतिविधि: नियमित व्यायाम से रक्त संचार बढ़ता है, हार्मोन संतुलित होते हैं और स्टैमिना सुधारता है।
- अन्य रोग: हृदय रोग, डायबिटीज या हार्मोनल असंतुलन जैसी स्थितियां सीधे यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।
इसलिए किसी भी दवा का उपयोग तभी अधिक प्रभावी होता है जब इसे एक अच्छे लाइफस्टाइल के साथ लिया जाए। इसके साथ बैलेन्स्ड , पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। यदि किसी पुरुष को लगातार यौन समस्याएं हो रही हैं, तो केवल शतावरी या किसी अन्य सप्लीमेंट पर भरोसा करने की बजाय डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।
निष्कर्ष: प्राकृतिक का मतलब हमेशा सुरक्षित नहीं
आयुर्वेदिक और हर्बल सप्लीमेंट्स धीरे-धीरे असर कर सकते हैं, लेकिन हर प्राकृतिक चीज़ सुरक्षित नहीं होती। सही दवा चुनना और डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। अगर आप अपनी यौन शक्ति, आत्मविश्वास और सहनशक्ति लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो केवल दवा पर भरोसा न करें। साथ में अच्छा लाइफस्टाइल, बैलेन्स्ड डाइट और मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दें। आयुर्वेदिक उपाय तभी असरदार होंगे जब इन्हें अच्छे लाइफस्टाइल के साथ अपनाया जाए।
Disclaimer
निम्नलिखित ब्लॉग लेख वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों और उनके संभावित प्रभावों या लाभों पर चर्चा करता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और इसे चिकित्सा सलाह या किसी योग्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर के पेशेवर मार्गदर्शन के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति या उपचार पर विचार करने से पहले, एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है। वैकल्पिक चिकित्सा में प्रथाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है जिनका कठोर वैज्ञानिक मूल्यांकन नहीं हुआ है या चिकित्सा समुदाय के भीतर व्यापक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की प्रभावशीलता, सुरक्षा और उपयुक्तता व्यक्ति, उनकी विशिष्ट चिकित्सा स्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर काफी भिन्न हो सकती है। वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को सावधानी और संदेह के साथ अपनाना महत्वपूर्ण है। कुछ प्रथाओं में संभावित जोखिम हो सकते हैं या मौजूदा चिकित्सा उपचारों के साथ परस्पर क्रिया हो सकती है। एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर आपके चिकित्सा इतिहास के आधार पर मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है, उपलब्ध साक्ष्य का मूल्यांकन सकता है, और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के संभावित लाभों और जोखिमों के बारे में सूचित सलाह दे सकता है। विशिष्ट चिकित्सा स्थितियों, एलर्जी या दवाएँ लेने वाले व्यक्तियों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर विचार करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ प्रथाओं में मतभेद या प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं, और किसी भी वैकल्पिक उपचार को अपनाने से पहले एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर के साथ इन संभावित चिंताओं पर चर्चा करना आवश्यक है।
Most Asked Questions
पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कौन सी आयुर्वेदिक दवा मददगार हो सकती है?
Tentex Forte, Vigorex Gold, और Horsefire जैसी आयुर्वेदिक टैबलेट्स यौन शक्ति बढ़ाने में सहायक मानी जाती हैं, लेकिन हर व्यक्ति पर असर अलग हो सकता है। इनका उपयोग डॉक्टर की सलाह के साथ करना जरूरी है।
पुरुषों के लिए सबसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक दवा कौन सी है?
कोई भी आयुर्वेदिक दवा हर व्यक्ति पर समान रूप से असर नहीं करती। शतावरी, अश्वगंधा और शिलाजीत जैसी जड़ी-बूटियाँ मदद कर सकती हैं, लेकिन यह सिर्फ सहायक उपाय हैं, स्थायी इलाज नहीं।
आयुर्वेदिक सेक्स सप्लीमेंट्स कैसे काम करते हैं?
ये सप्लीमेंट्स शरीर की ऊर्जा, स्टैमिना और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर यौन स्वास्थ्य में सहायक हो सकते हैं, लेकिन अकेले इन्हें लेने से सभी समस्याएँ हल नहीं होती।
बिगौरा/हर्बल टैबलेट्स कितने समय में असर दिखाती हैं?
असर व्यक्ति-विशेष पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को तुरंत फायदा दिख सकता है, जबकि दूसरों को धीरे-धीरे असर महसूस होता है।
क्या आयुर्वेदिक दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है?
हाँ, बिल्कुल। कई आयुर्वेदिक या हर्बल टैबलेट्स में छुपे हुए पदार्थ या अन्य दवाइयाँ हो सकती हैं। डॉक्टर की सलाह लेने से साइड इफेक्ट्स और गलत उपयोग से बचा जा सकता है।