लिंग लंबा करने वाला तेल: सच और हकीकत
Written by Dr. Anvi Dogra
Dr. Anvi Dogra is a medical writer and healthcare professional with a doctoral background in clinical sciences. She leverages her medical training to produce deeply researched, people first content across the wellness industries. With a "360-degree" understanding of the healthcare industry, Dr. Anvi focuses on bridge-building between clinical data and patient wellness. Known for her ability to make complex medical topics accessible and engaging, Dr. Anvi ensures that all health information is grounded in clinical evidence.
•
September 18, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
Quick Read
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लिंग बड़ा करने के लिए कई तेल, क्रीम और घरेलू नुस्खे बेचे जाते हैं, लेकिन ये पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं। मसाज या तेल लगाने से टेम्परेरी खून का बहाव बढ़ सकता है, लेकिन लिंग का आकार बढ़ना संभव नहीं है। मिनरल ऑयल जैसे इंजेक्शन खतरनाक हैं और स्थायी नुकसान पहुँचा सकते हैं। केवल कुछ मेडिकल सर्जरी विकल्प मौजूद हैं, जैसे लिगामेंट काटना, फैट ट्रांसफर, सिलिकॉन इम्प्लांट और टिश्यू ग्राफ्टिंग, लेकिन ये महंगे और जोखिमपूर्ण हैं और हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं हैं। सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि ऐसे झूठे दावों से बचें और अगर जरूरत हो तो केवल डॉक्टर की सलाह के तहत ही किसी मेडिकल उपाय पर विचार करें।
अगर आप इंटरनेट पर “लिंग को लंबा करने का तेल” खोज रहे हैं, तो आपकी चिंताएं बिल्कुल समझ में आती हैं। कई पुरुष अपने शरीर को लेकर सवाल महसूस करते हैं, और यह पूरी तरह नॉर्मल है। आजकल सोशल मीडिया और ऑनलाइन मार्केट्स पर तरह-तरह के तेल और क्रीम के आकर्षक विज्ञापन दिखते हैं, जो दावा करते हैं कि सिर्फ इन्हें लगाने से लिंग का आकार बढ़ाया जा सकता है। लेकिन सच यह है कि कोई भी तेल या क्रीम लिंग को लंबा या मोटा नहीं कर सकता। यह सब सिर्फ भ्रम और मार्केटिंग का तरीका है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इन दावों की हकीकत क्या है, और किन परिस्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही मेडिकल ट्रीटमेंट या सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
Allo asks
क्या आप मानते हैं कि तेल या क्रीम लगाने से लिंग बड़ा किया जा सकता है?
तेल और लिंग बढ़ाने के भ्रम
जब भी कोई इंटरनेट पर “लिंग को बड़ा करने वाला तेल” खोजता है, तो सबसे पहले नारियल तेल, तिल का तेल, सरसों का तेल, जैतून का तेल, जापानी और लौंग के तेल की बात की जाती है। बहुत से विज्ञापनों और घरेलू नुस्खों में इन्हें जादुई उपाय की तरह बताया जाता है। हकीकत यह है कि इन तेलों के अपने-अपने फायदे जरूर हैं, लेकिन इनमें से कोई भी तेल लिंग का आकार पर्मानेंट रूप से बढ़ा नहीं सकता।
- नारियल तेल त्वचा को मुलायम बनाता है और हल्की मसाज से मॉइस्चराइजेशन देता है।
- तिल का तेल आयुर्वेद में मसाज के लिए जाना जाता है, यह त्वचा और मांसपेशियों में गर्माहट ला सकता है।
- जैतून का तेल खून के बहाव को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और त्वचा की हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
- सरसों का तेल पारंपरिक रूप से मसाज और शरीर को ऊर्जा देने के लिए इस्तेमाल होता है।
- लौंग का तेल में मौजूद यूजेनॉल हल्का सुन्न करने वाला असर डाल सकता है, जिस वजह से कुछ लोग इसे सेक्स टाइम बढ़ाने से जोड़ते हैं।
लेकिन ध्यान रहे, ये सब फायदे केवल स्किन और टेम्परेरी इफ़ेक्ट्स तक सीमित हैं। इनसे लिंग की लंबाई या मोटाई नहीं बढ़ती। कई बार लोग मसाज के बाद खून के बहाव से टेम्परेरी कसाव या हल्की मोटाई महसूस कर लेते हैं और उसे असली परिणाम समझ बैठते हैं।
क्या कोई तेल लिंग बड़ा करता है?
अब तक किसी भी तेल या क्रीम को साइअन्टिफिक रूप से लिंग बड़ा करने में असरदार साबित नहीं किया गया है। लिंग पर तेल की मसाज करने से खून का बहाव थोड़ी देर के लिए बढ़ सकता है और त्वचा में कसाव महसूस हो सकता है, लेकिन इससे लिंग का आकार नहीं बदलता। आजकल कुछ लोग एक और खतरनाक ट्रेंड में शामिल हो रहे हैं जो की है मिनरल ऑयल का इंजेक्शन लगवाना। यह बहुत हानिकारक हो सकता है। मेडिकल स्टडीज़ में पाया गया है कि मिनरल ऑयल का उपयोग लिंग मोटा करने के लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ है। जिन लोगों ने यह तरीका अपनाया, उन्हें गांठें, सूजन, संक्रमण और टिशू नुकसान जैसी गंभीर समस्याएँ हुईं। कई मामलों में तो हालत इतनी बिगड़ गई कि सर्जरी करके ऑयल और प्रभावित टिशू को निकालना पड़ा। इसका सीधा मतलब यह है कि यह तरीका लिंग को बड़ा करने की बजाय नुकसान पहुँचा सकता है। [1] एक रिव्यू आर्टिकल में बताया गया कि तेल, क्रीम या घरेलू नुस्खों से लिंग बड़ा नहीं होता। सिर्फ कुछ सर्जिकल ऑप्शन हैं, लेकिन उनमें भी कुछ साइड एफेक्ट्स और मुश्किलें होती हैं कि उन्हें हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। [2]
लिंग को बड़ा करने के मेडिकल तरीके
यह जानना बेहद ज़रूरी है कि न तो कोई तेल और न ही कोई क्रीम लिंग को पर्मानेंट रूप से बड़ा कर सकती है। कई बार लोग ऐसे विज्ञापनों पर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन इनका कोई साइअन्टिफिक प्रूफ नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को सचमुच लिंग के आकार से जुड़ी मेडिकल समस्या है, तो डॉक्टर कभी-कभी मेडिकल ट्रीटमेंट्स या सर्जरी का सुझाव दे सकते हैं।
- ज़्यादातर पुरुषों का लिंग आकार बिल्कुल नॉर्मल और सेक्स के लिए पर्याप्त होता है।
- असली मेडिकल ट्रीटमेंट केवल कुछ चुनिंदा मामलों में ही किया जाता है, जैसे माइक्रोपेनिस (सामान्य आकार से छोटे लिंग) या दबा हुआ लिंग। सिर्फ ऐसे मामलों में डॉक्टर अलग अलग प्रकार की सर्जरी पर विचार कर सकते हैं।
ध्यान रहे, यह निर्णय केवल डॉक्टर ही ले सकते हैं और यह कोई कॉस्मेटिक ऑप्शन नहीं बल्कि सीरीअस मेडिकल कन्डिशन के लिए ही होता है।
लिंग को लंबा करने के लिए मेडिकल सर्जरी
लिंग बड़ा करने की सर्जरी (Penis Enlargement Surgery) केवल उसी स्थिति में की जाती है जब डॉक्टर यह मानें कि इसकी आवश्यकता है। सामान्य पुरुषों के लिए ये सर्जरी सुरक्षित नहीं मानी जाती और मेडिकल संस्थान भी इसे सामान्य लोगों के लिए नहीं सुझाते।
सस्पेंसरी लिगामेंट डिवीजन (Ligamentolysis)
इसमें लिंग को प्यूबिक हड्डी से जोड़ने वाले लिगामेंट को काटा जाता है। इससे लिंग ढीली अवस्था में लंबा दिख सकता है, लेकिन खड़ा होने पर लंबाई नहीं बढ़ती। इसके साथ लिंग अस्थिर हो सकता है और कभी-कभी इरेक्शन में समस्या भी आ सकती है। [3]
फैट ट्रांसफर/ग्राफ्टिंग (Grafting)
इसमें शरीर से ली गई फैट (चर्बी) को लिंग में इंजेक्ट किया जाता है ताकि यह मोटा लगे। इस सर्जरी में शरीर की अपनी फैट का इस्तेमाल होता है, लेकिन कभी-कभी यह वापस शरीर में घुल सकती है या लिंग असमान और गांठदार दिख सकता है। [4]
सिलिकॉन इम्प्लांट (जैसे Penuma®)
यह एक FDA-क्लियर किया हुआ सिलिकॉन इम्प्लांट है, जिसे लिंग की त्वचा के नीचे डाला जाता है ताकि मोटाई और लंबाई का भ्रम पैदा हो सके। [5] हालांकि अन्य कई इम्प्लांट्स और फिलर्स FDA द्वारा स्वीकृत नहीं हैं और खतरनाक हो सकते हैं। [4]
टिश्यू ग्राफ्टिंग
इसमें शरीर के किसी हिस्से का टिशू लेकर लिंग पर लगाया जाता है। यह तरीका बहुत कम उपयोग होता है क्योंकि इसमें साइड एफेक्ट्स और असफलता की संभावना ज्यादा होती है। [6]
लिंग को लंबा करने के लिए मेडिकल सर्जरी के साइड एफेक्ट्स
लंबाई बढ़ाने वाली सर्जरी से आमतौर पर केवल 1 से 2.8 सेमी तक ही ढीली अवस्था में लंबाई बढ़ती है, लेकिन इरेक्ट अवस्था पर खास असर नहीं पड़ता। [7] मोटाई बढ़ाने वाली प्रक्रियाओं के नतीजे असमान और अक्सर टेम्परेरी रहते हैं। फैट ट्रांसफर से समय के साथ आकार बिगड़ सकता है।
साइड एफेक्ट्स
इन सर्जरीज़ के सीरीअस साइड एफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जैसे: [8]
- संक्रमण का खतरा
- दर्द और सूजन
- सेन्सिटिविटी कम होना या खत्म होना
- असमान या टेढ़ा आकार
- कुछ मामलों में तो लिंग छोटा भी हो सकता है या दुबारा सुधार के लिए एक और सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है।
निष्कर्ष
तेल, क्रीम और घरेलू उपायों से लिंग बड़ा होने का दावा सही नहीं है। कुछ लोग मिनरल ऑयल का इंजेक्शन लगवाते हैं, जो बहुत खतरनाक हो सकता है और शरीर को नुकसान पहुँचा सकता है। सर्जरी के कुछ ऑप्शन जरूर हैं, लेकिन ये महंगे और जोखिम भरे होते हैं और सभी के लिए सुरक्षित या जरूरी नहीं हैं। इसलिए ऐसे झूठे दावों से बचना चाहिए और अगर कोई भी यौन संबंधित जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer
The following blog article provides general information and insights on various topics. However, it is important to note that the information presented is not intended as professional advice in any specific field or area. The content of this blog is for general educational and informational purposes only. The content should not be interpreted as endorsement, recommendation, or guarantee of any product, service, or information mentioned. Readers are solely responsible for the decisions and actions they take based on the information provided in this blog. It is essential to exercise individual judgment, critical thinking, and personal responsibility when applying or implementing any information or suggestions discussed in the blog.
Most Asked Questions
पेनिस को मोटा और लंबा करने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?
कोई भी तेल या क्रीम लिंग को स्थायी रूप से बड़ा या मोटा नहीं कर सकती। मसाज से खून का बहाव थोड़े समय के लिए बढ़ सकता है, लेकिन इससे लिंग का आकार नहीं बदलता।
बिस्तर में लंबे समय तक रहने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?
बिस्तर में लंबे समय तक टिकने के लिए तेल कोई जादू नहीं कर सकता। इस तरह की समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर है।
लिंग को लंबा करने के लिए कौन सा ऑयल अच्छा है?
वैज्ञानिक रूप से कोई भी ऑयल लिंग की लंबाई बढ़ाने में असरदार नहीं है। मार्केट में उपलब्ध तेल केवल विज्ञापन के लिए बनाए जाते हैं।
IH4 तेल क्या है?
IH4 तेल भी अन्य तेलों की तरह दावा करता है कि यह लिंग बड़ा करता है, लेकिन इसका कोई प्रमाणित मेडिकल या वैज्ञानिक असर नहीं है।
क्या कोई घरेलू उपाय या तेल लिंग बढ़ाने में मदद कर सकता है?
नहीं। घरेलू उपाय, हर्बल क्रीम या तेल लिंग बढ़ाने में प्रभावी नहीं हैं। खतरनाक विकल्प जैसे मिनरल ऑयल इंजेक्शन केवल नुकसान पहुँचा सकते हैं।
Sources
- 1.
Complications of penile self-injections: investigation of 680 patients with complications following penile self-injections with mineral oil
- 2.
Penile size in adult men-recommendations for clinical and research measurements
- 3.
Penis Enlargement by Penile Suspensory Ligament Division with Cross-Plasty of the Skin
- 4.
Penis-enlargement products: Do they work?
- 5.
Outcomes and patient satisfaction after Penuma silicone implant surgery via two surgical approaches
- 6.
A review of penile elongation surgery
- 7.
Penis Enlargement by Penile Suspensory Ligament Division with Cross-Plasty of the Skin
- 8.
Complications of Genital Enlargement Surgery